धार सैयद रिजवान अली।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, निष्पक्ष लेखन, सामाजिक सरोकारों के प्रति औ जागरूकता फैलाने एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने हेतु पत्रकारों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों का सम्मान प्रीतम लाल दुआ सभागृह रीगल चौराहा इंदौर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद केस भोपाल, द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में सभी पत्रकारों समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों को अपने उद्बोधन में बधाई दी एवं अपने लेखन और अन्य कार्य जो देश हित में तथा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए किया जा रहे हैं की प्रशंसा की आपने बताया कि पत्रकार निर्भीकता से समाज की समस्याओं को प्रकाशित करते हैं और उनका निदान करने के लिए कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा हमारा संगठन पूरे देश में पत्रकारों के हित में कार्य कर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाने की मांग कर रहा हैं सरकार से ।
इस मौके पर पेंशनर्स संघ के प्रांतीय पदाधिकारी शिक्षाविदों और खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम में श्रीमती अनीता चौहान संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शिक्षा विभाग इंदौर, श्री महेंद्र शर्मा पूर्व जिला शिक्षा का अधिकारी एवं पत्रकार, श्री प्रशांत महंत जो कि दो बार टेबल टेनिस में 50 प्लस में नेशनल चैंपियन तथा 17 बार स्टेट चैंपियन सिविल सर्विस टेबल टेनिस, साथ ही दिव्यांग शिक्षा पर कार्य करने हेतु श्री ललित पारिख एवं श्री चंद्रभूषण वैष्णव शिक्षक,धार जिले के ग्राम जिराबाद मै 25 वर्षों से नर्सरी से 8वि कक्षा तक निशुल्क शिक्षा देने के लिए प्राचार्य निशा खान,वरिष्ठ पत्रकार सैयद रिजवान अली बाकानेर, फिरोजखान आरके, कलीम खान सिंघाना, फिरोज खान फिरोज मनावर, सैयद मोहम्मद अली,बाकानेर समीर खान देवास,बड़वानी के डॉ अब्दुल रशीद पटेल साहब बजरंगी भाई जान सादिक चंदेरी,राजपुर से अय्यूब शाह साहब, लोकेंद्र जाधव अजनदा मनावर, वरिष्ठ महिला पत्रकार नाज पटेल, मुबशशरा ,तमन्ना शेख,वरिष्ठ पत्रलेखक साजिद अली सैयद इंदौर को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शर्मा जी सहित अन्य 15 पेंशनर्स पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम श्री संजय महेश्वरी जी प्रबंधक दैनिक क्राइम दर्पण श्री लोकेंद्र सिंह राठौर,उप संपादक अब्दुल राहुफ खान, प्रबंधक दैनिक तिमिर संदीप जैन प्रबंधक सबका साथ विजय समाचार पत्रों द्वारा आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री नवनीत गुप्ता दैनिक दोपहर संपादक इंदौर ,आय पी एसश्री यादव,पार्षद रफीक खान, श्री कैलाश जी राठौर अध्यक्ष श्री नाहर सिंह बाबा सामाजिक सेवा संस्था, श्री मंजूर बैग सर्वधर्म संघ अध्यक्ष, श्री महेंद्र शर्मा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं पत्रकार, श्री डॉक्टर इशरत अली शहर काजी साहब इंदौर, डॉक्टर शकील राज , श्री संदीप जैन प्रबंधक सबका साथ विजय, श्री नौशाद खान क्राइम दर्पण तिमिर किरण एवंअब्दुल रउफ खान सह संपादक क्राइम दर्पण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सम्मानित हुए सभी पत्रकारों शिक्षाविदों संगीतग्य एवं गायको ने कार्यक्रम की आयोजन की बहुत प्रशंसा की एवं आयोजकों श्री संजय महेश्वरी, श्री लोकेंद्र सिंह जी राठौर एवं श्री संदीप जैन ,उमर खान ने आभार व्यक्त किया।







