हिंदी पत्रकारिता हमारी पहचान है,हमारा गौरवशाली इतिहास ही हमारी धरोहर है:महान भारत सागर 

हिंदी पत्रकारिता और पत्रकार लोकतंत्र के आधार स्तंभ: आई जी हरिचरणचारी मिश्रा 

भोपाल। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस की 200वी वर्षगांठ के अवसर पर स्थानीय हिंदी भवन में “राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह” के मुख्य अतिथि श्री महान भारत सागर जी (Retired DGP एवं साहित्यकार) ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी पत्रकारिता हमारी पहचान है,हमारा गौरवशाली इतिहास की हमारी धरोहर है। उन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता पर बल देते हुए वर्तमान संदर्भ में पत्रकारिता पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई।हिंदी पत्रकारिता का भविष्य उज्ज्वल और चुनौतीपूर्ण दोनों है। वर्तमान समय में, हिंदी पत्रकारिता ने अंग्रेजी पत्रकारिता के दबदबे को खत्म कर दिया है और भारत में प्रकाशित होने वाले अधिकांश अखबार हिंदी में ही हैं । हिंदी पत्रकारिता ने अपनी एक मजबूत स्थिति बना ली है और इसका भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल श्री हरिनारायण चारी मिश्रा (स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल) ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता और पत्रकार लोकतंत्र के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने मीडिया और पुलिस के बीच के संबंधों पर बल दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने इस अवसर पर हरिनारायण चारी मिश्रा तथा श्री महान भारत सागर जी (Retired DGP एवं साहित्यकार) को विशेष स्मृति चिन्ह,शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने हिंदी पत्रकारिता के महत्ता पर बल देते हुए वर्तमान समय में पत्रकारिता और विशेष तौर पर निष्पक्ष पत्रकारिता पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा हिंदी पत्रकारिता समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और जनता को जागरूक करने और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने में मदद कर रही है।उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने पर भी बल देते हुए सरकार से मांग की ।

डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट की नवीन कृति हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला का हुआ विमोचन

इस अवसर पर समृद्ध पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट की नवीन कृति हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला का मुख्य अतिथि श्री महान भारत सागर जी (Retired DGP एवं साहित्यकार) , हरिनारायण चारी मिश्रा (स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल)सहित अन्य मंचासीन अतिथियों ने विमोचन किया ।इस अवसर पर संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट को भी विशेष स्मृति चिन्ह,शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुन्ना वारसी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया

इस अवसर पर देवास जिले के आजीवन अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार मुन्ना वारसी जी को संगठन द्वारा 40वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

हिंदी पत्रकारिता शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुए देश भर के पत्रकार

संगठन द्वारा 20वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले क्रांतिकारी पत्रकारों को इस वर्ष के “हिंदी पत्रकारिता शिरोमणि सम्मान 2026 ” से श्री उमा शंकर पांडेय चिरमिरी छत्तीसगढ़ ,श्री सुनील वर्मा, अकोदिया शाजापुर ,श्री चैतन्य कुमार मीणा, सीकर,राजस्थान,श्री फैज मोहम्मद कोरबा ,छत्तीसगढ़,श्री पंडित दुष्यंत पंचोली राजगढ़ ,श्री मुईन अख्तर खान हरदा,श्री अरुण कंठालिया चित्तौड़गढ़,श्री नईम मामू बैतूल ,श्री मोहन प्रजापति बैतूल ,श्री प्रवीण चौधरी देवास ,श्री सलीम पठान देवास ,श्री सईद आलम इंदौर,श्री कृष्णानंद शास्त्री भोपाल,श्री बाबूलाल नागा जयपुर को सम्मानित किया गया।

हिंदी पत्रकारिता गौरव सम्मान से नवाजे गए पत्रकार

संगठन द्वारा संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में शामिल ,गजेंद्र खुनुजा पिंकी भैया पिपरिया, प्रवीण चौधरी देवास,सैयद रिज़वान अली धार,हफीज शाह शाजापुर,नूर मोहम्मद शेख देवास ,राजू देवड़ा,तोशिबा शब्बीर खान,अनुज नामदेव सागर आदि को हिंदी पत्रकारिता गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक इरशाद खान बैतूल,मोहम्मद अफसर खान बैतूल मोहम्मद आसिफ लंघा बैतूल,मीरा तिवारी भोपाल सहित उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में महफूज खान शहडोल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर से पधारे पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया है।