विश्व साहित्य सद्भाव परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

मुंबई। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के अभिन्न अंग “विश्व साहित्य सद्भाव परिषद”* की संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने आज संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की।
घोषणा अनुसार की।

घोषणा अनुसार संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शशि दीप मुंबई के सहित 15 सदस्यीय कार्यकारिणी आगामी आदेश तक कार्य करेगी।

विश्व साहित्य सद्भाव परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शशि दीप मुंबई की सहमति से वरिष्ठ साहित्यकार
श्री राघवेन्द्र दुबे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय संरक्षक मनोनित किया गया है। शेष अन्य सदस्यों में :
1. छग की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती प्रीति प्रसाद
2.दिल्ली की साहित्यकार श्रीमती कैशी गुप्ता
3.कोलकाता पश्चिम बंगाल की लेखिका सकीना अफरोज
4. सोनीपत हरियाणा से श्रीकांत सक्सेना,
5 मुंबई महाराष्ट्र से कामिनी अग्रवाल
6 देहरादून उत्तराखंड से अलका अरोरा,
7 बलिया बिहार से रेखा शाह आरबी,
8 रांची झारखंड से मीनू मीना सिन्हा,
9 प्रयाग राज यूपी से प्रभाकर सिंह,
10 कानपुर यूपी आशीष बाजपई
11. उत्तराखंड से विजय बत्रा
12.खैरागढ़ छग से डॉक्टर मकसूद अहमद,
13. नूरी खान धार एमपी
14.विवेक दुबे निश्चल एमपी
गौर तलब हो कि विश्व साहित्य सद्भाव परिषद एक अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य समूह है जिसको उन सभी सम्मानित साहित्य प्रेमियों, साहित्य साधकों, बुद्धिजीवियों/विचारकों,लेखकों,कलमकारों को एक साथ एक ही मंच में अंतर्संयोजनात्मकता (interconnectedness) के ध्येय से निर्मित किया गया है, जो न केवल लेखन और सृजन में उत्साही लोगों के लिए बल्कि साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि रखने वालों/ सहभागिता देने वालों के लिये वरदान साबित होगा।
इस अंतर्राष्ट्रीय संगठन की स्थापना 2022में महान समाज सुधारक, विचारक, मानवता के प्रवर्तक, कला साधक,भारतीय संस्कृति के संवर्धक, कला मनीषी, छत्तीसगढ़ की माटी के सपूत कैलाशवासी भागवत प्रसाद केशकर की पुण्यतिथि दिनांक 21जनवरी 2022को उनकी 05वीं पुण्यतिथि के अवसर पर की गई।
इस संगठन के संस्थापक डॉक्टर सैयद खालिद कैस विचारक समीक्षक लेखक हैं।इनके अलावा अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर, लेखिका,सामाजिक कार्यकर्ता, मानवता की संरक्षक श्रीमति शशि दीप हैं।
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के इस अभिन्न अंग “विश्व साहित्य सद्भाव परिषद” के प्रचार प्रसार के लिए देश भर में देश व्यापी अभियान चलाया जाएगा जिससे साहित्य प्रेमियों को इस संगठन में सम्मिलित कर राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन,साहित्य गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
इस संगठन के माध्यम से देश भर के सम्मानित साहित्य प्रेमियों, साहित्य साधकों, बुद्धिजीवियों/विचारकों को समय समय पर साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया किया जाएगा।