संजय कुमार शुक्ल को बिहार राज्य समन्वयक का दायित्व
मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवम कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने राष्ट्रीय संरक्षक तथा राष्ट्रीय संयोजक आगा जिलानी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट की सहमति से पटना बिहार के वरिष्ठ पत्रकार खबर पालिका समाचार पत्रिका के संपादक श्री संजय कुमार शुक्ल को आगामी आदेश तक बिहार राज्य समन्वयक के पद पर मनोनित किया है।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि संगठन का बिहार राज्य में प्रचार प्रसार हेतु श्री शुक्ल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने सहित पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष में बिहार राज्य के पत्रकारों का सहयोग प्राप्त हो सके।

More Stories
मुंबई अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में देश भर के क्रांतिकारी पत्रकारों का हुआ सम्मान
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुंबई में संपन्न हुई बैठक
डॉक्टर सुवि मनीष स्वामी को ASIA’S MOST INFLUENTIAL WOMAN AWARD – 2026 सम्मान