हालात मुश्किल थे और काम बेहद ज़ोख़िम भरा. ऐसे में सलाम मोहना गांव के इन तीन बहादुर युवकों ने खुद पहल की और लोगों को सुरक्षित निकाल लिया.
दरअसल प्रशासन आधी रात तक पानी कम होने का इंतजार कर रहा था. दो जिलों का पूरा प्रशासन और आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम पानी कम और सुबह होने का इंतजार कर रहे थे. तभी मोहना के तीन युवा उठे और प्रशासन से बातचीत की. उन्होंने कहा हम बाढ़ में फंसे लोगों को निकाल सकते हैं. निजाम शाह, कल्ला बाथम और रामसेवक प्रजापति ने कहा कि हम यहां के लोकल रहने वाले हैं. हमने ये नदी सूखी देखी है. हम इन लोगों को निकाल सकते हैं बस आप अपने रेस्क्यू के संसाधन हमें उपलब्ध करा दें.
इतना कहकर इन तीनों युवाकों ने अपनी कमर में रस्सा बांधा और बाढ़ के पानी को चीरते हुए उस चट्टान तक जा पहुंचे जहां 45 लोग फंसे हुए थे. सबसे पहले इन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों को हिम्मत बंधायी और फिर सबको एक-एक कर चट्टान से किनारे तक ले आए. कुल मिलाकर बात ये कि रात भर में तमाम सरकारी संसाधन जो नहीं कर पाए, वो गांव के तीन जवानों ने कर दिखाया.
निजाम शाह, कल्ला बाथम और रामसेवक प्रजापति ने वॉटर फॉल में फंसे अतुल प्रेम सिंह राजपूत, रोबिन राजपूत, कुलदीप रायकवार, सोहिल अंसारी, अभिषेक वैश्य, नंदू, आयूष राजपूत और संस्कार को बचाया. ये सभी दोस्त हजीरा के रहने वाले हैं. इनके अलावा ग्वालियर के सीताराम कुशवाह, उत्तम कुशवाह, प्रशांत, रामअवतार कुशवाह, कुलदीप और अरुण जाटव की जान बचाई.
महिन्द्रा कंपनी के कर्मचारी इरफान खान, गुड्डा-गुड्डी, नौशाद खान, मुश्ताक खान, शादिक, रामसेवक प्रजापति,मनीष अहिरवार, चांद खान, जितेन्द, सौरभ भदौरिया, शैलेष, तोमर, अतुल राजपूत बिरला, अमित, शाहरुख खान, तरुण, जगताप और अनिल साहनी की ज़िंदगी भी इन युवाओं की बदौलत बची,
फॉल के बहाव में बहे, विशाल चौहान, लोकेन्द सिंह, अभिषेक, रवि कुशवाह और ऋषिकांत कुशवाह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. ये सभी पर्यटक लापता हैं. इनकी तलाश जारी है

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित