भोपाल। भाजपा के जिस प्रदेश कार्यालय में शिवराज सिंह चौहान की जय जयकार हुआ करती थी, आज वहीं शिवराज सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और वो भी शिवराज सिंह चौहान के सामने। कार्यकर्ताओं ने माफ़ करो शिवराज-हमें चाहिए मोदी राज के नारे लगाए। इसके अलावा उन्होंने तख्तियों में लिखे कई नारे लहराए। पहले डुबाया प्रदेश, अब दांव पर है देश।
भाजपा ने राजगढ़ से रोडमल नागर को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे उस इलाके के कुछ कार्यकर्ता नाराज़ हैं। ये असंतुष्ट खेमा आज बीजेपी दफ्तर पहुंच गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शिवराज सिंह के कहने पर ही रोडमल नागर को टिकट दिया गया है। विकास कार्य ना करने के कारण उनके खिलाफ लोगों में नाराज़गी है। जिस दफ़्तर में कभी शिवराज की जय जय कार होती थी, आज वहां गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ खुलकर नारे लगाए।
बता दें कि रोडमल नागर को शिवराज सिंह चौहान का नजदीकी बताया जाता है। कहा जाता है कि रोडमल नागर, शिवराज सिंह के किरार समाज से आते हैं एवं दोनों के बीच रिश्तेदारी भी है। 59 साल के रोडमल नागर 2014 में जीतकर पहली बार सांसद बने थे। तब भी शिवराज सिंह ने ही उन्हे टिकट दिया था।

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित