द्विभाषी लेखिका, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ब्लाॅगर, स्तंभकार, सामाजिक कार्यकर्ता, मानवता की प्रवर्तक श्रीमती शशि दीप राष्ट्रीय को मिला संगम साहित्य सेवा सम्मान 2023।
राजस्थान। पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट “राष्ट्रीय संगठन महासचिव मुम्बई महाराष्ट्र निवासी विचारक, द्विभाषी लेखिका, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ब्लाॅगर, स्तंभकार, सामाजिक कार्यकर्ता, मानवता की प्रवर्तक और बेस्ट सेलिंग अंग्रेजी कृति Waves Within (Horizon and Beyond) की लेखिका श्रीमती शशि दीप को कोटा राजस्थान की संगम अकादमी एवं पब्लिकेशन द्वारा हिंदी भाषा ,साहित्य के प्रचार प्रसार,उत्थान और साहित्यसेवा के अमूल्य योगदान के लिए वर्ष 2023का सर्वश्रेष्ठ सम्मान ” संगम साहित्य सेवा सम्मान 2023″से नवाजा गया है। संस्था के संस्थापक श्री ओम प्रकाश लववंशी द्वारा इस आशय की जानकारी दी।
लेखिका श्रीमती शशि दीप विभिन्न साहित्यिक संघों से जुड़ी हैं, और उन्होंने 800 से अधिक अंग्रेजी व हिन्दी आलेख, हिंदी/उर्दू और अंग्रेजी में 1500 उद्धरण और हिंदी और अंग्रेजी दोनों में करीब 500 कविताएं लिखी हैं।
उनकी कई हिन्दी एवं अंग्रेजी रचनाएँ, राष्ट्रीय स्तर के अखबारों, न्यूज़ लेटर्स तथा पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रही है।
वे भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बहुत महत्व देती है और इसलिए उन्होंने आज की पीढी के अंदर भारतीय संस्कारों को सुदृढ़ करने के लिए व उसके प्रचार-प्रसार करने के लिए *संस्कार सुरूचि और सद्भावना* नामक अभियान के अंतर्गत कक्षाएं शुरू कीं हैं। उनको अब तक देश भर के हजारों संगठनों द्वारा समय समय पर उनकी साहित्य के प्रति जागरूक,समर्पण के फलस्वरूप सम्मानित किया जाता रहा है। गत वर्ष मिले भारत गौरव सम्मान सहित वह इस वर्ष महात्मा गांधी शांति सद्भाव सम्मान 2023से भी सम्मानित की जा चुकी है।

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक