November 10, 2026

सुनील के साथ सलमान ने शूट किया स्पेशल शो, लेगा ‘द कपिल…’ की जगह

मुंबई. शनिवार को सलमान खान ने सुनील ग्रोवर, अली असगर, सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले के साथ स्पेशल शो ‘सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट’ की शूटिंग की। इस मौके पर सलमान के भाई सोहेल खान और सीरियल ‘नागिन 2’ की एक्ट्रेस मौनी रॉय भी दिखाई दीं। बता दें कि इस शो का उद्देश्य फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का प्रमोशन है, जो 23 जून को रिलीज हो रही है। ‘द कपिल शर्मा…’ की जगह आएगा यह शो…
– ‘सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट को 18 जून (रविवार) को रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। यानी इस दिन कपिल शर्मा का शो नहीं आएगा।
– बता दें कि 16 मार्च को ऑस्ट्रेलिया टूर से लौटते वक्त फ्लाइट में कपिल और सुनील का झगड़ा हुआ था। इसके बाद सलमान ने कपिल को नसीहत दी थी कि उन्हें अपने स्टारडम पर काबू रखना चाहिए।
– अब उनके द्वारा अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर न जाकर अलग से शो तैयार करना चर्चा का विषय बना हुआ है। कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि सलमान कपिल से नाराज चल रहे हैं। हालांकि, इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं है।