राष्ट्रीय साहित्य परिषद का हुआ गठन
मुंबई। देश भर के साहित्यकारों, कलमकारों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा नूतन वर्ष के आगमन पर संगठन से संबद्ध “राष्ट्रीय साहित्य परिषद” का आज गठन किया।
संगठन के साहित्य एवं सांस्कृतिक विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र ने संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष सैयद खालिद कैस की सहमति से *राष्ट्रीय साहित्य परिषद* राष्ट्रीय साहित्य परिषद की 8 सदस्यीय राष्ट्रीय कोर कमेटी घोषित की है।
श्रीमती शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र अध्यक्षा के अनुसार इस परिषद में राष्ट्रीय कोर कमेटी में सर्वश्री प्रभाकर सिंह प्रयागराज उत्तर प्रदेश,श्रीमती सुखमिला अग्रवाल राजस्थान, श्री राघवेन्द्र दुबे छत्तीसगढ़,कनक लता रॉय झारखंड,डॉक्टर रीमा ईरानी दिल्लीस,कीना अफ़रोज़ कोलकाता पश्चिम बंगाल सहित श्री कमलकांत दास उड़ीसा को सम्मिलित किया गया है।
शेष अन्य की घोषणा गणतंत्र दिवस के बाद की जाएगी।
राष्ट्रीय साहित्य परिषद वर्ष भर काव्य गोष्ठी,विचार गोष्ठी,साहित्य सभा का आयोजन करेगी तथा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले साहित्यकारों,कलमकारों को सम्मानित करेगी।

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक