जनहित के कलमकार रिजवान हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित
भोपाल (निप्र)। निष्पक्ष, न्यायिक, जनहित में अपनी कलम चलाकर आम जनमानस की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाकर न्याय दिलाने वाले और क्षेत्र के विकास में अपनी कलम के माध्यम से अमूल्य भूमिका निभाकर योगदान देने वाले कलमकार पत्रकार सैयद रिजवान अली बाकानेर धार को 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट और राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद केस द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। स्मरण रहे कि श्री सैयद लगभग 3 दर्शक से भी अधिक समय से 17 नवंबर 1989 से छात्र जीवन से पत्रकारिता कर समाज सेवा कर रहे हैं। उन्हें ग्राम स्तर ,जनपद स्तर, जिला स्तर, अंतर जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है।
सैयद को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित किए जाने पर धार महू लोकसभा सांसद छतर सिंह दरबार, पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम वर्मा, जयस सुप्रीमो मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री दीदी रंजना बघेल, पूर्व वन मंत्री गंधवानी विधायक उमंग सिंगार, धर्मपुरी विधायक पाची लाल मीणा, पूर्व चिकित्सा मंत्री महेश्वर विधायक विजयलक्ष्मी साधो, पशुपालन मंत्री बड़वानी विधायक देवी सिंह, भोपाल विधायक आरिफ अकील, आरिफ मसूद, अल्पसंख्यक विकास कमेटी प्रदेश अध्यक्ष शेख रियाजुद्दीन, कांग्रेस प्रदेश सचिव मोहम्मद उमर कासमी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शेख हिदायतुल्लाह प्रिंस भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रमुख शकील खान भाजपा मनावर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे भाजपा मंडल बाकानेर अध्यक्ष दशरथ सिंह राजपूत सुनील जायसवाल डॉ अजय गुप्ता खुशाल अग्रवाल भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण वैष्णव दुर्गेश कानूनगो जितेंद्र कानूनगो गुलम तवर शरफुद्दीन मुल्तानी मोहम्मद अमजद मंसूरी नत्थे खान,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्रवाल जवान सिंह चौहान मलखान पटेल राधेश्याम डॉक्टर ओम जोशी जर्मन सिंह पंजाबी जाकिर कुरैशी सलीम शाह अशफाक बबलू हाजी सलमान बाबा कांग्रेस नगर अध्यक्ष विश्वजीत सेन और क्षेत्र की अनेक सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षणिक संस्थाओं ने पत्रकार साथियों ने शुभकामनाएं बधाई दिली मुबारकबाद दी।

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक