प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस में महिला पत्रकारों को मिली अहम जिम्मेदारी
भोपाल।पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस् के राष्ट्रीय संरक्षक प्रवीण कोमल पंजाब, राष्ट्रीय संयोजक सुरिंदर पाल वर्मा दिल्ली सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस की सहमति से संगठन की राष्ट्रीय एवम मध्यप्रदेश इकाई पुनर्गठन किया गया।
संगठन महासचिव बी पी बंशल के अनुसार संगठन में देश भर की क्रांतिकारी पत्रकारों को शामिल किया गया तथा अहम जिम्मेदारियां प्रदान की गई हैं।
संगठन की राष्ट्रीय कमेटी में महिला पत्रकार,लेखिका,समासेवी डॉक्टर रीमा ईरानी दिल्ली, पत्रकार श्रीमती सास्वती दास कोलकाता पश्चिम बंगाल एवम महिला लेखिका, ब्लॉगर,समाजसेवी श्रीमती शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र की राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वहीं दिल्ली की महिला पत्रकार ,लेखिका,समाजसेवी श्रीमती कनीज़ फातिमा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक