बृजेश खण्डेलवाल की रिर्पोट
आंबुआ :- आंबुआ थाना अंतर्गत 2011 में आरोपी कन्हैया लाल पिता मांगीलाल मालवीय निवासी पानबिहार थाना घटिया, जिला उज्जैन निवासी के वाहन से दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी। तभी से उक्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था ।सात वर्ष पुरानी घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव एएसपी सीमा अलावा ने पुलिस थाना प्रभारी विकास कपीस को निर्देशित कर एक टीम गठित कर ढूंढने की जिम्मेदारी दी । जिस पर थाना प्रभारी ने आंबुआ के प्रधान आरक्षक मनीष कुमार एवं आरक्षक मनीष 453, गजेंद्र 365 ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी के ग्राम पान बिहार ,थाना घटिया, जिला उज्जेन के बस स्टैंड स्थित पान की दुकान से गिरफ्तार किया उक्त आरोपी के खिलाफ सन 2011 मे आम्बुआ थाने पर फो,मु.973(A) धारा 304 भादवी के तहत प्रकरण दर्ज था । इस उपलब्धि को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय अलीराजपुर ने थाना अाम्बुआ को एक हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया । इस उपलब्धि पर विभाग के साथ आम जनता ने थाना प्रभारी एवं स्टाफ को बधाई दी ।

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित