भोपाल से मोहम्मद सोहैल खान की रिपोर्ट। क्रांतिकारी पत्रकारों का हुआ सम्मान
पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स “के तत्वाधान में आज गांधी भवन प्रांगण में विशेष बैठक का आयोजन हुआ।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद क़ैस की अध्यक्षता में सम्पन्न इस बैठक में क्रांतिकारी पत्रकारों का सम्मान भी हुआ तथा पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी दिए गए।
वरिष्ठ पत्रकार कृष्णनन्द शास्त्री एवं खबरें आजतक चैनल की मध्यप्रदेश हेड तथा संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सादिया बाज़ खान की मौजूदगी में वरिष्ठ पत्रकार ख़ालिद महमूद खान , बीपी बंशल को राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान,
शहाब मलिक,अबरार खान,नदीम अहमद,फ़िरोज़ खान को राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में उपस्थित पत्रकारों ने सैयद ख़ालिद क़ैस, कृष्णनन्द शास्त्री, सादिया बाज़ खान का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सुनील उरे, राजेश वर्मा, रविंद्र कुमार, मुकीज़ खान,राजेश पटेल ,राकेश कुमार, आदि मौजूद रहे।

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक