12 सितंबर को मुंबई में जुटेंगे देशभर के क्रांतिकारी पत्रकार,मुंबई में होगा प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन
मुंबई। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में इस वर्ष का विश्व स्तरीय सम्मान “
” विश्व प्रसिद्ध पीड़ित मानवता की प्रवर्तक, कैंसर रोगियों की माता, मदर टेरेसा सेवा सम्मान से सम्मानित तथा ईश्वरा लाइफ साइंसेज मुम्बई महाराष्ट्र की संचालिका डॉक्टर सुवि मनीष स्वामी को दिया जाएगा।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं अधिवेशन आयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स” का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह आगामी 12 सितंबर 2026, शनिवार को मुंबई में आयोजित होगा। संगठन की स्थापना के आठवें वर्ष में होने वाले इस अधिवेशन में देशभर से 21राज्यों से पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस भोपाल करेंगे।तथा मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री सोमा घोष,डॉक्टर शंकर घनशामदास अंडानी सहित कई राजनेता एवं फिल्मी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “पत्रकारों के इस महाकुंभ में संगठन के 21 राज्यों से आए प्रतिनिधियों के साथ-साथ देशभर के जमीनी स्तर पर कार्यरत क्रांतिकारी और निष्पक्ष पत्रकार शिरकत करेंगे।तथा सम्मानित होंगे।
इस अवसर पर पत्रकारिता,समाजसेवा ,कला,साहित्य, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों , समाजसेवियों,कलाकारों को भी विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। संगठन द्वारा इस वर्ष का मणिकर्णिका अवॉर्ड बैतूल मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध साहित्यकार लेखिका समाजसेवी श्रीमती मंजू लंगोटे को दिया जाएगा।वहीं राष्ट्र माणिक सम्मान से प्रसिद्ध समाजसेवी ,पत्रकार अहिल्यानगर अहमदनगर पुणे निवासी श्री शंकर घनशामदास अंदानी को नवाजा जाएगा।
इस वर्ष का राष्ट्र भूषण सम्मान से गोवा के प्रसिद्ध पत्रकार समाजसेवी श्री संदीप प्रभुगांवकर सहित बोरसड़ गुजरात के मीडिया पर्सन श्री शाकिर मलिक, अहमदाबाद गुजरात के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर शाह इलियास भाई यूनुस भाई एवं निम्बाहेडा राजस्थान के प्रसिद्ध पत्रकार श्री रियाज खान को दिया जायेगा।
संगठन द्वारा इस वर्ष भारत भूषण सम्मान से ईश्वर किशनलाल अग्रवाल तथा वैंकटसाई चलासनी को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए नवाजा जाएगा।
बिलासपुर छग के प्रसिद्ध समाजसेवी मानवता के प्रवर्तक ,साहित्यकार कैलाशवासी श्री भगवत प्रसाद कैशकर की स्मृति में दिया जाने वाला भागवत प्रसाद स्मृति सम्मान इस वर्ष राजनंदगांव छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी साधिका सुश्री तरुणा साहू को दिया जाएगा।
राजनंदगांव छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी साधिका सुश्री तरुणा साहू को दिया जाएगा भागवत प्रसाद स्मृति सम्मान
इस वर्ष संगठन द्वारा दिए जाने वाले साहित्य भूषण सम्मान 2026 से साहित्यकार ,दिल्ली निवासी डॉक्टर पारूल राज को सम्मानित किया जाएगा।
विधि व्यवसाय पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी एवं कायस्थ समाज शिरोमणि ” आनंद किशोर गुप्ता स्मृति सम्मान 2026″ से बागली देवास के वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रवीण चौधरी को सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष सिवनी मध्यप्रदेश के जिला चिकित्सालय में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर सुश्री खुशनुमा नूर सिद्दीकी को स्त्री शक्ति सम्मान से दिया जायेगा।
संगठन द्वारा इस वर्ष दिए जाने वाले अन्य महत्वपूर्ण सम्मानों को प्राप्त करने वाले विभूतियां का नाम आने वाले समय में घोषित किया जाएगा।

More Stories
मालवा क्षेत्र से चार पत्रकार होंगे मुंबई में सम्मानित
200 से ज़्यादा महिला आंटरप्रेनियोरर्स का महासंगम: ‘न्यारी नारी – सीज़न 4’ का आयोजन 5 सितंबर को कांदिवली, मुंबई में
समान नागरिक संहिता बिल अब राष्ट्रपति के द्वार…..