PCWJ के वार्षिक कैलेंडर का उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने किया विमोचन
उपमुख्यमंत्री ने की लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ लहू-लुहान किताब की सराहना
भोपाल। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन मध्य प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी ने किया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस सहित डिजिटल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय सचिव श्री शाहाब मलिक ने उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को उनके शासकीय निवास पर सौजन्य भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस स्वलिखित किताब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ लहू-लुहान की प्रति उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को भेंट की, जिसके शीर्षक व विषयवस्तु से वे खासी प्रभावित हुए और किताब को ध्यान से पढ़ने की दिलचस्पी दिखाई। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा से पत्रकारों के हितार्थ कार्य करने की मांग करने पर उनके द्वारा सहयोग का आश्वासन भी दिया।

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित