बाकानेर धार
कहते है मां बाप के दिए संस्कार तहजीब बचपन से बड़े होने तक दिए गए और गुरु शिक्षकों द्वारा दिए गए किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान जब रोजमर्रा मै व्यवसाय व्यापार बिजनेस कारोबार मै अमल किए जाते है तो पहचान बन जाते है। हम बात कर रहे है। ठाकुर बस स्टाफ जिसके इमरान पठान, हारून पटवारी,अन्ना चौहान,शुभम चौहान,जो ड्राइवर
कंडाक्टर के रूप में यात्रियों को कुक्षी से इंदौर तक यात्रा सफर मै सहयोग कर रहे है साथ ही स्टूडेंट, टीपीन,मरीजों की दवाइयां लाने ले जाने मै ऐतिहासिक सहायता मदद कर रहे है।
इंसानियत,मानवता का फर्ज निभा रहे है। इनके उत्कृष्ट कार्य के चर्चे सब दूर है। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट , परख साहित्य मंच,अखिल निमाड़ लोक परिषद, कोमि एकता कमेटी,प्रेस क्लब बाकानेर के संयुक्त आयोजन मै इस्लामी नए साल मै बाकानेर बस स्टैंड पर युवा होटल व्यवसाई गौरव धनगर, बस एजेंट लोकेंद्र बारचे सैयद रिजवान अली के आतिथ्य में उपहार देकर सम्मानित किया इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। ठाकुर बस स्टाफ ने एक स्वर मै कहा जीता तो हर कोई है जिंदगी। यहां जीते है कितने लोग सार्थक जिंदगी जीता तो वही है जो दूसरों के लिए जीता है उनकी मदद करता है।







