मुंबई। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट को गत दिनों साहित्य सिनेमा कला रंगमंच योगायुर्वेद अलंकरण उत्सव 2026 सृजनाभिनंदनम् 4, हिंदी भवन (धर्मवीर संगोष्ठी कक्ष), 11 विष्णु दिगम्बर मार्ग, राउज एवेन्यू निकट बाल भवन, नई दिल्ली द्वारा भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति के सृजनात्मक संवर्धन में सतत् स्तुल्य योगदान देकर राष्ट्र, समाज को संवेदना, चेतना और मूल्यबोध से समृद्ध कर अटूट प्रतिबद्धता के कृतज्ञता स्वरूप वाङ्गय वैशिष्टय वैभव सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, सिनेमा, कला और रंगमंच से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह के दौरान डॉ. सैयद खालिद कैस एडवोकेट को विधि ,पत्रकारिता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण संघर्ष के लिए सम्मानित किया गया।समारोह का सफल संचालन वाड्मय कला संगम संस्था द्वारा किया गया, जिसमें संयोजक डॉ. विनय कुमार सिंघल और संरक्षक डॉ. राकेश छोकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गौर तलब हो कि डॉ. सैयद खालिद कैस एडवोकेट 2018से पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत संगठन के माध्यम से संपूर्ण देश में निष्पक्ष पत्रकारिता की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।देश भर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के अभियान को चलाने वाले डॉ. सैयद खालिद कैस एडवोकेट को पत्रकारिता,शिक्षा,समाजसेवा ,विधि एवं मानव अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सैकड़ों राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।







