वरिष्ठ पत्रकार मुईन अख्तर खान राष्ट्रीय संगठन सचिव मनोनीत
मुंबई: पत्रकार सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस पंजीकृत” डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई की अनुशंसा पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस ने हरदा मध्य प्रदेश के वरिष्ठ क्रांतिकारी पत्रकार श्री मुईन अख्तर खान को आगामी आदेश तक के लिए संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय संगठन सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।
डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई अनुसार संगठन का मूल उद्देश्य क्रांतिकारी पत्रकारों को एक जुट करना।उनको मुख्य धारा से जोडना तथा उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना मूल उद्देश्य होगा।

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित