November 12, 2026

महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष का जिला अध्यक्ष रजनी ने किया भव्य स्वागत

महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष का जिला अध्यक्ष रजनी ने किया भव्य स्वागत

टीकमगढ़। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, आज टीकमगढ़ पहुंची।जहां जिला टीकमगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रणव जायसवाल द्वारा स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।
इसके पश्चात वह कुंडेश्वर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंची जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर शहर की ओर प्रस्थान किया शहर में जगह-जगह विभा पटेल का स्वागत हुआ
महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल द्वारा टीकमगढ़ के नवीन महिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया
महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष रजनी जयसवाल द्वारा शहनाई गार्डन में आयोजित महिला कांग्रेस सम्मेलन एवम होली मिलन समारोह में पहुंची जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया जहां पार्टी के पदाधिकारियों ने अपना-अपना उद्बोधन दिया एवम महिलाओं को सदस्यता दिलाई गई एवम सभी को गुलाल लगा कर होली मिलन समारोह मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे, जिला प्रभारी रमा चौहान,गीता मिश्रा,प्रदेश सचिव रामकुमारी द्विवेदी, सोनू सिंह प्रदेश सचिव,रेखा यादव सेवादल,रमा देवी,अजय यादव पूर्व विधायक,सेवा दल कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर राय,प्रदेश सचिव सूर्य प्रकाश मिश्रा,प्रदेश सचिव पंकज अहिरवार,कार्यकारी जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रणव जायसवाल, जिला अध्यक्ष देवेंद्र भास्कर,विधानसभा अध्यक्ष पुस्पेंद्र यादव एवम अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टीकमगढ़ से राकेश सोनी की रिपोर्ट