मुंबई में द गोल्डन स्टार्स एंटरटेनमेंट द्वारा सिंगिंग कॉम्पिटिशन का भव्य आयोजन
धार्मिक आक्रोश के माहौल में यह सिंगिंग कॉम्पिटिशन एकता व भाईचारा स्थापित करने के लिए संजीवनी बूटी: शशि दीप
मुंबई। विगत रविवार दिनांक 27 अप्रैल को गोल्डन स्टार्स एंटरटेनमेंट के तत्वाधान में मुंबई के बोरीवली वेस्ट में एक्सर मैट्रो स्टेशन के नीचे डीपी सिंह स्टूडियो में एक रंगारंग सिंगिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया जिसके सूत्रधार फिल्म डायरेक्टर परवेज अख्तर ने इस शो को बहुत ही सुंदर एवं गरिमामय ढंग से आयोजित किया। इस शो में बतौर चीफ़ गेस्ट्स फिल्म इंडस्ट्री के फेमस लिरिक्स राइटर शैलेन्द्र जी की बहू राइटर और सिंगर गीतांजलि शैली शैलेन्द्र, ऑर्गनाइजर फरजाना मिर्ज़ा तथा प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय संगठन महासचिव राइटर /जर्नलिस्ट शशि दीप उपस्थित रहे वहीं निर्णायक की भूमिका में सिंगर/एंकर इमरान अली सैय्यद और प्रोड्यूसर डोंगरमल राना जी रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की आराधना के पश्चात, शशि दीप द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना से हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में मायानगरी के जाने-माने हस्तियों, संगीत साधकों, गायकों, गायिकाओं और बॉलीवुड तथा मीडिया जगत के अभ्यागतों का जमावड़ा रहा। गायन प्रतियोगिता में सुरों गायकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान प्राइज महक गफूरशेख़ मुंबई, दूसरा स्थान प्राइज अमोल खेरगामकर मुंबई, और तीसरा स्थान प्राइज पूर्णिमा जैन मुबंई को मिला जिन्हें सम्मान निधि देकर सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम के सपोर्टर रमेश भाटिया और पूनम भाटिया म्यूज़िक लवर्ज ग्रुप और शो स्पॉन्सर डॉ महानाज़ बोमन और स्टारलाइट फिल्म यूनिटी प्रोडक्शन ने ने कलाकारों का हौसला अफजाई किया। प्रतिभावान एंकर सुधीर कुमार सिंह रहे ने अपने सुलझे अंदाज में श्रोताओं को बांधे रखा।
मीडिया पार्टनर रहबर टाइम्स न्यूज चीफ एडिटर वहीद अंसारी, जी एन बी न्यूज 7, पी सी डब्ल्यू जे, तथा पुलिस वाला 24 वेब न्यूज रहा। मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में लेखिका शशि दीप ने कहा कि इस वक्त जब पहलगाम की घटना के बाद देश में शोक और धार्मिक आक्रोश फैला हुआ है यह कार्यक्रम एकता और भाईचारा स्थापित करने में संजीवनी बुटी जैसे है जो कि बेहद सराहनीय है। कार्यक्रम के प्रत्यक्षदर्शियों ने आयोजक मंडल व गायकों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित