राकेश सोनी की रिपोर्ट
टीकमगढ़-महिलाओं को शिक्षित होकर राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। देश की महिलाएं शिक्षित हो और स्वस्थ हो यह प्रयास किए जाना चाहिए। यह विचार स्थानीय नगर भवन पैलेस मैं आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षिका सिंह कलेक्टर टीकमगढ़ ने व्यक्त किए।
समाजसेवी सौरभ खरे एवं पत्रकार सूर्यप्रकाश खरे द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह के दौरान श्रीमती हर्षिका सिंह कलेक्टर टीकमगढ़, श्रीमती शिवकली रूसिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरी, श्रीमती पूनम जायसवाल, सुनीता खरे, फातिमा बानो सरपंच पाली, संतोष गंगेले, स्वतंत्र कुमार जैन, सेजल खरे, आर्य पाराशर, कंचन सोनी, शैफाली तिवारी, अंजली भटनागर, शिवांगिनी सहित अनेक महिलाओं का सम्मान शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत अश्वघोष भेंट कर किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि राजेंद्र बिंदुआ ने किया तथा आभार सौरभ खरे ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रदीप खरे पत्रकार ने बताया कि आज का यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया उन्होंने कहा कि नारी शक्ति समाज की दूरी है नारी सम्मान की बिना देश की तरक्की संभव नहीं है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अनेक समाजसेवी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित