लखनादोन– पिछ्ले दिनों शिक्षा का मंदिर एक कुकर्मी शिक्षक के कारण बदनाम हुआ था । लखनादौन कन्या शाला लखनादौन के शिक्षक एच एल साहू पर अंततः एफआईआर दर्ज हो गई ।
गौरतलब हो कि लखनादौन स्थित शासकीय माध्यमिक शाला की कक्षा सातवीं की छात्राओं ने अपने ही शिक्षक एचएल साहू पर शारीरिक यौन शोषण का आरोप लगाया था । मामला मीडिया में आने पर संकुल प्राचार्य जानकी धुर्वे द्वारा शिक्षक को नोटिस जारी किये । कलेक्टर ने जाँच आरम्भ कर दी । जाँच में सामनें आया कि उक्त कलयुगी शिक्षक ने पूर्व में भी छात्राओं के साथ ऐसी ही हरकतें की थी। इस मामले को सबसे प्रमुखता से ndtv18 ने उठाया था । ख़बर का असर हुआ और पुलिस द्वारा कलयुगी शिक्षक के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 354 क एवम पास्को एक्ट की धारा 7 और 8 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है ।
Ndtv18 लाईव न्यूज़ के लिए लखनादौन से प्रीतम सिंह राजपूत की रिपोर्ट

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित