August 30, 2026

बड़वानी में 1501वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी और 14 जोड़ों का निकाह संपन्न

बड़वानी, 27 अगस्त 2026

बड़वानी में 1501वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सुन्नत मुस्लिम जमाअत व दारुल कज़ात बड़वानी के तत्वाधान में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया और इज्तेमाई शादी का आयोजन हुआ।

जुलूस बुधवार सुबह 8 बजे पाला बाजार से प्रारंभ हुआ। समाजजनों ने हाथों में तिरंगा लेकर शिरकत की और पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की शिक्षाओं के साथ मोहब्बत, भाईचारा, इंसानियत, शांति व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जुलूस में 14 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ, जिसके बाद लंगर-ए-आम का आयोजन किया गया। दूल्हा-दुल्हनों को तोहफों से नवाजा गया।इस मौके पर *जामा मस्जिद इमाम अब्दुल जब्बार नूरी साहब* ने बाइट के माध्यम से अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में *एस.पी. श्री पद्मविलोचन शुक्ल साहब* ने शिरकत की। उन्होंने दारू, डीजे और दहेज को लेकर समाज को नेक हिदायत दी और सभी को ईद की मुबारकबाद दी। *विधायक राजन मंडलोई जी* और *इस्माइल लहरी जी* भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

इस अवसर पर समाजसेवी *सादिक चंदेरी*, शहर सदर *एडवोकेट कय्यूम कुरैशी*, जलसा सदर *सादिक मसूरी काटन*, इज्तेमाई शादी कमेटी सदर *इसरार कुरैशी (बंटी)*, *डॉ. अब्दुल रशीद पटेल*, जिला सदर *इदरीस खान* सहित *राकेश जाधव, बाबू धनगर, हेमंत कुमरावत, पूर्व जज हमीद पटेल शेख, जिला पेंशनर अध्यक्ष विजय कुमार जैन, प्रो. राम नरेश शुक्ल, रजाक तिगाले, आरिफ शेख इकरा, माजिद शेख, आदिल तिगाले, हाजी रफीक शेख, सगीर अहमद शेख, असद खान* मौजूद रहे। नगर के सर्वधर्म प्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। शहर की सभी जिम्मेदार कमेटियों और सहयोगियों ने तन-मन-धन से सहयोग किया।

 

अंत में शहर सदर कय्यूम कुरैशी ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया, शासन-प्रशासन, नगरपालिका, टेंट व्यवस्था से जुड़े साथियों और कार्यक्रम में शामिल सभी युवा, बुजुर्ग व इमाम हजरात का आभार व्यक्त किया।