40 कुंटल मादक पदार्थ गांजा डोडा चूर धार जिले के मनावर ग्राम टोकी अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में विनिष्टीकरण किया
दिनांक 17 जुलाई 2023 को सम्पूर्ण भारत में “ड्रग विनिष्टीकरण दिवस” के रूप में मनाया गया, इसी उपलक्ष्य में आज दिनांक को मनावर ग्राम टोंकी स्थित अल्ट्राटेक सिमेन्ट फैक्ट्री में इन्दौर कमीश्नरेट, इन्दौर ग्रामीण जोन इन्दौर, नारकोटिक्स जोन इन्दौर, होशगांबाद जोन, खरगोन जोन के विभिन्न थानों में विभिन्न प्रकरणों में जप्तशुदा करीबन 40 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ (गांजा, डोडा चूरा) विनिष्टीकरण किया गया। इस दौरान ड्रग विनिष्टीकरण के कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय श्री अमित शाह गृह मंत्री भारत सरकार के द्वारा किया जाकर सम्पूर्ण भारत के विभिन्न क्षेत्रो से उक्त विनिष्टीकरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार द्वारा देखा गया। इस मौके पर नारकोटिक्स ब्यूरो इन्दौर जोन के वरिष्ठ अधिकारियो के साथ इन्दौर ग्रामीण जोन इन्दौर के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री चन्द्रशेखर सौलंकी, होशंगाबाद जोन के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री जगतसिंह राजपूत, इन्दौर कमीश्नरेट से पुलिस उपायुक्त श्री मनीष कपूरिया के साथ धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री अतुल जैन, इन्दौर जोन 01 पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, खरगोन पुलिस अधीक्षक श्री धरमवीर यादव, होशंगाबाद पुलिस अधीक्षक श्री गुरूकरण सिंह, बैतूल पुलिस अधीक्षक श्री सिद्दार्थ चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री अमृत मीणा के साथ उक्त समस्त जिलो के विभिन्न अनुभागो के उप पुलिस अधीक्षकगण, निरीक्षकगण के साथ लगभग 100 से अधिक अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
धार से सैयद रिजवान अली की रिपोर्ट

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित