नई दिल्ली: आज-कल रेप के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। अगर लोग रेप नहीं कर पातें तो वो वेश्याओं का सहारा लेते हैं अपनी हवस बुझाने के लिए। शायद जानवरों से ज्यादा बेकार ज़िन्दगी इंसानों की हो गयी है। हर जगह वेश्यालय जरुर मिलते हैं। बहुत से लोग अलग-अलग तरीके से औरतों का सौदा करतें हैं। इस माहौल में कुछ महिलाएं खुद आती हैं लेकिन कुछ के साथ जबरदस्ती की जाती हैं। बहुत से लोग सेक्स रैकेट के ज़रिए अपना बिजनस चलाते हैं।
उत्तरी पूर्वी ब्राजील की है ये घटना
इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है-जहां एक चर्च से जुड़े यूथ ग्रुप लीडर ने कम से कम 240 महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाकर रखा था।
दोषी ने कई महिलाओं को अजनबियों और जानवरों से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। ये घटना उत्तरी पूर्वी ब्राजील की है। पुलिस ने रोनी स्केल्ब नाम के आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, रोनी सेल्स रिप्रजेंटेटिव के तौर पर काम करता था। साथ ही मूरीए नाम के चर्च में वॉलंटियर के रूप में भी जुड़ा था। मिनैस गेरैस की सिविल पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने 4 सालों तक 11 राज्यों में इन महिलाओं का शोषण किया।
प्रमुख जांचकर्ता ने बताया कि 32 साल के दोषी ने सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर कई फेक प्रोफाइल बनाए थे। इन्हीं प्रोफाइल के जरिए वह महिलाओं के संपर्क में आया। आरोपी महिलाओं को इन्टिमेट वीडियो और तस्वीरों के लिए पौने 2 लाख रुपए तक देने की पेशकश करता था।
न्यूड पिक्चरस लेने के बाद महिलाओं को देता था फर्जी चेक
लेकिन न्यूड पिक्चरस लेने के बाद वो महिलाओं को बैंक ट्रांसफर की फर्जी रसीद भेज देता था। इसके बाद वह महिलाओं को ब्लैकमेल करता था और दोस्तों-रिश्तेदारों को उनके फुटेज भेजने की धमकी देता था।
पीड़ित महिलाओं को धमकाने के बाद आरोपी उन्हें और वीडियो-फोटोज भेजने को कहता था। उन्हीं में से एक पीड़िता ने बताया कि उससे एक दिन में 20 बार ऐसी तस्वीरें मांगी गई। कई महिलाओं को मिलने के लिए बुलाकर दोषी ने रेप भी किया और कुछ महिलाओं को अजनबियों और जानवरों से संबंध बनाने पर मजबूर किया।
कई महिलाओं को उसने सेक्स कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने पर भी मजबूर किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा लिखा होता था कि महिलाएं उन्हें अपने साथ कुछ भी करने की अनुमति देती हैं।
‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ मूवी की तरह कॉन्ट्रैक्ट में यह भी जिक्र होता था कि वह खुशी के लिए महिलाओं को जितना जोर से चाहे पीट सकता है। स्केल्ब को 11 अक्टूबर को बेलो होरिजान्ते स्थित एक घर से अरेस्ट किया गया।

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक