November 10, 2026

चुनाव से पहले मप्र की 230 विधान सभाओं में ‘अटल अस्थि कलश यात्रा’ निकालने की तैयारी

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री दिवगंत अटल बिहारी वाजपेयी का मध्यप्रदेश से गहरा लगाव रहा है। ग्वालियर में जन्में अटल जी का झुकाव हमेशा प्रदेश की तरफ ज्यादा रहा। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार उनकी स्मृति में अटल कलश यात्रा निकालने जा रही है। ये यात्रा प्रदेश की 230 विधानसभा से होकर गुजरेगी।इस यात्रा का उद्देश्य ग्वालियर में जन्में अटल जी की यादों को लोगों के दिलों में सदा जिंदा रखना और उनके जीवन से जुड़े पहुलओं को जनता को दिखाना है। इसके लिए भाजपा जिले-जिले, गांव गांव जाकर अटल जी की स्मृतियां औऱ संस्मरण सुनाएंगी।