वाराणसी.यहां एक दुल्हन ने ससुराल में एंट्री से पहले पति और ससुरालवालों से मुंह दिखाई में अनोखी मांग कर डाली। दुल्हन ने कहा- मैं घर के अंदर कदम रखने से पहले एक पेड़ लगाना चाहती हूं। इस बात पर पूरा परिवार एक बार तो हैरान रह गया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने घर के बाहर आम का एक पेड़ लगाया। दूल्हा बोला- मुंह दिखाई में मैं तो ज्वेलरी देने वाला था, मैडम की डिमांड ने तो दिल जीत लिया…
– दूल्हे अभिषेक ने कहा- ”विदाई के बाद रास्ते में निधि (दुल्हन) ने मुझसे पूछा था, मुंह दिखाई में क्या गिफ्ट देने वाले हैं। मैंने उस समय कुछ नहीं बताया। सिर्फ डिसाइड किया था कि कुछ अच्छी सी ज्वेलरी गिफ्ट करूंगा। लेकिन घर पहुंचकर मैडम ने तो हैरान ही कर दिया। पेड़ लगाने की डिमांड कोई ऐसे मौके पर करेगा, यह कभी नहीं सोचा था। निधि ने इतना प्यारा मैसेज देकर मेरा ही नहीं, पूरे परिवार का दिल जीत लिया है।”
पेड़ लगा समाज को दिया सदेंश
– मामला काशी के चोलापुर ब्लॉक का है। अजगरा गांव के अभिषेक पांडेय की शादी 5 जून को मिर्जापुर की रहने वाली निधि से हुई।
– 6 जून को विदाई के बाद निधि अपने पति के साथ ससुराल पहुंची। घर में एंट्री से पहले ही उसने मुंह दिखाई के बदले एक पेड़ लगाने की मांग की।
– बहू की मांग सुनकर एक बार सभी लोग सोच में पड़ गए, लेकिन खुश भी हुए और मांग पूरी करते हुए घर के बाहर आम का एक पेड़ लगवाया।
– निधि ने बताया, ”मेरी शादी पर्यावरण दिवस वाले दिन हुई, लेकिन हम पेड़ नहीं लगा पाए। मैंने समाज को मैसेज देने के लिए ऐसा किया।”
– निधि के ससुर श्याम बिहारी ने बताया, ”बहू की बात सुनकर पहले हम लोग थोड़ा झिझक गए थे। जब उसने समझाया कि एक पेड़ से लाखों पेड़ लगेंगे और लोगों की सोच बदलेगी तो हम तैयार हो गए।”

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित