महिला पत्रकार भारती माखिजानी प्रदेश संयोजक गुजरात मनोनित
मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवम कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने राष्ट्रीय संरक्षक की सहमति से गांधीधाम कच्छ गुजरात की महिला पत्रकार श्रीमती भारती माखिजानी को आगामी आदेश तक संगठन की महिला विभाग का प्रदेश संयोजक गुजरात पद पर मनोनित किया है।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि गुजरात में महिला पत्रकारों की सुरक्षा और उनके कल्याण के लिए चलाए जा रहे अभियान को सफलता प्रदान करने के उद्देश्य से गांधीधाम कच्छ गुजरात की दिव्य भास्कर समाचार चैनल की रिपोर्टर महिला पत्रकार श्रीमती भारती माखिजानी को महिला विभाग का प्रदेश संयोजक (गुजरात )की जिम्मेदारी सौंपी है ताकि महिला पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष में गुजरात राज्य के पत्रकारों का सहयोग प्राप्त हो सके।

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित