शशि दीप मुंबई आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस कौंसिल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत
गुजरात। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में संकल्पित राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस कौंसिल के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व सांसद श्रीयुत रामेश्वर नीखरा तथा पूर्व न्यायधीश, स्टेट बार कौंसिल मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय कुमार चौधरी की सहमति से कर्मठ समाजसेवी, पत्रकार द्विभाषी लेखिका श्रीमती शशि दीप मुंबई को आगामी आदेश तक के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया है।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शाकिर मलिक गुजरात द्वारा इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में संकल्पित राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस कौंसिल विगत 2012 से मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा 13 वर्षों में हजारों निर्धन लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान कर चुका है। मानव अधिकार विरोधी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई कर लोगों को न्याय दिलाया जा चुका है।

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित