अलीराजपुर से बृजेश खण्डेलवाल की रिर्पोट।
अलीराजपुर के विधायक मुकेश पटेल ने पशु चिकित्सालय जिला मुख्यालय में नवीन एक्स रे मशीन का शुभारंभ किया ।शुभारंभ के अवसर पर नवनियुक्त विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार हर विभाग एवं आम जनता ओं का विशेष ध्यान रखते हुए हर संभव मदद करेगी एवं क्षेत्र के विकास हो इस पर हर गांव गांव तक विकास कार्य करने के लिए सरकार और हम काम कर रहे है । आज हमने पशु चिकित्सालय अलीराजपुर में एक्सरे मशीन का शुभारंभ किया है । जिससे किसान भाइयों के जानवरो की बीमारी की सही जॉच हो सके । साथ नई सुविधा देने का काम कर रहे हैं ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार विधायक पटेल एवं क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया संपूर्ण जिले में विकास करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है । हमारा उद्देश्य है कि सरकार की हर योजना आम जनता तक पहुंचे । इस अवसर पर विभाग अधिकारी आदि उपस्थित थे ।

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक