मुंगावली -अशोक नगर में ईसागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कांग्रेस के सभी पार्षद भाजपा में शामिल भूपेंद्र द्विवेदी अशोकनगर जिले के ईसागढ़ नगर पंचायत के तीसरी वार अध्यक्ष चुने गए हैं। अशोकनगर जिले के कद्दावर नेता हैं जो सिंधिया जी के खासम खास थे। ईसागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेंद्र नारायण द्विवेदी ,पूर्व अध्यक्ष श्रीमती वंदना द्विवेदी, उपाध्यक्ष भगवत दयाल सेन, पार्षद गण सर्वश्री लियाकत खान, संतोष सेन, दुष्यंत साहू, हरी जाटव, भानु सिंह लोधी, मुकेश शर्मा, राजकुमार और रामदयाल ग्वाल भाजपा में शामिल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जी, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा जी महामंत्री सुहास भगत जी, मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी आदि ने सभी को भाजपा परिवार में शामिल किया।
इस प्रकार से ईसागढ़ की पूरी नगर पंचायत अब भाजपा की हो गई है ।
पूर्व में 11 पार्षद कांग्रेस के और चार भाजपा के थे। लेकिन अब सभी 11 पार्षदों ने अध्यक्ष सहित भाजपा की संस्था ग्रहण कर ली है ।इसके बाद ईसागढ़ में कांग्रेस का कोई पार्षद नहीं बचा है ।
ईसागढ़ नगर पंचायत में कुल 15 पार्षद हैं
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने पार्टी में सम्मिलित किया।
मुंगावली से इकबाल जमींदार की रिपोर्ट

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक