मुंगावली। आम आदमी पार्टी ने व चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में रविवार को नगर परिषद प्रांगण में संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री प्रत्याशी आलोक अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपए के बजट मेें से 50 प्रतिशत राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। इसके विपरीत दिल्ली में ईमानदार राजनीति के तहत बजट 32 हजार करोड़ से बढ़कर 53 हजार करोड़ हो गया है, जिससे जनता को तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। हमारे यहां सरकार कहती है कि यहां किसानों का 40 हजार करोड़ का कर्ज माफ नहीं कर सकते, जबकि सच्चाई यह है कि अगर 1 लाख करोड़ भ्रष्टाचार में न जाएं तो एक साल में किसानों का कर्ज माफ हो जाए। यहां 40 लाख लोगों को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना होता है पीने के लिए, जरूरत के आधे ही अस्पताल हैं, और जो हैं उनमें 50 प्रतिशत में डॉक्टर नहीं हैं। बेरोजगारों के पास रोजगार नहीं हैं। जिस व्यवस्था में रोज पांच किसान और 92 बच्चे मर रहे हों, जहां दो युवा रोज आत्महत्या कर रहे हों, ऐसी सत्ता को बदलाना जरूरी ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में इस लूट और भ्रष्टाचार के राज को खत्म करेगी और आम आदमी का राज लाएगी। दोनों पार्टीयो पर आरोप लगाते हुए कहा 70 साल से दोनों पार्टियों ने लूटने का काम किया है। लेकिन भारत की राजनीति में हम पहली बार शपथ पत्र के साथ जनता के बीच मे जायेगे। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रचारक शहनाज हिंदुस्तानी ने भी सभा को संबोंधित किया। वही उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी और आप पार्टी में अंतर बताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की जय बोलते है, भाजपा के कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी की जयकार करते है, किन्तु आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आम आदमी की जय बोलते।

मुंगावली जिला अशोकनगर से इकबाल जमीदार की रिपोर्ट