थांदला -जिले में युवक कांग्रेस की कमान थामने के बाद युवा आक्रोश रैली के माध्यम से जिलाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के थांदला में व्यवस्था परिवर्तन का भी शंखनाद कर दिया है।आज उनके नेतृत्व मे नगर मे युवा जन आक्रोश देखने को मिला। पुरानी मंडी से प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ युवाओं का हुजूम एक रेली के रूप में निकला। मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अजीत बोरासी ने युवक कांग्रेस के ध्वज को फहराकर रेली का शुभारंभ किया|

भाजपा सरकार की विफलताओ को जन जन तक पंहुचाने हेतु निकाली गई इस रेली मे जन नारो के साथ बडी संख्या कांग्रेसी युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किये व नगर सहित ग्रामीण युवा उपस्थिति जनो का अभिवादन किया | बारिश की सम्भावना के बावजूद भी कार्यकर्ताओ का उत्साह चरम पर था जो कि विशाल रेली मे देखा गया।खुली जिप्सी मे डा. विक्रांत भूरिया व युवा कांग्रेस के पदाधिकारीयो का व रेली मे आए कार्यकर्ताओं का जगह स्वागत किया गया| कांग्रेसी झंडो से सजी रेली पुरानी मंडी से भंसाली चौराहा, गांधी चौक, पुराना पोस्ट आफिस चौराहा, आजाद चोक, अंबीका चौराहा, बस स्टेंड होते हुए नई मंडी पंहुची जहा एक विशाल आम सभा का रूप में सम्बोधित हुई।

जहा एक के बाद एक काग्रेंस के स्थानीय एवं प्रदेश स्तर के नेता भाजपा सरकार पर जमकर बरसें वही जिलाध्यक्ष डॉ विक्रान्त भूरिया ने कहा कि आज देश को युवाओं की आवश्यकता है। युवा अगर जाग गया तो यह देश विकास की पटरी पर आ जायेगा। आज देश मे महंगाई है, भटष्टाचार घोटालें है,महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है,किसान बदहाल है, युवा बेरोजगार है, यह विकास नही विनाश है इसलिए युवा को संकल्प लेना है ऐसी कुशासन वाली सरकार को बदलना है और एक बार फिर कांग्रेस को लाना है।उन्होंने युवाओं की और इशारा करते हुए कहा कि यह सैलाब बदलाव का सैलाब है, यह सैलाब युवाओं के आक्रोश का है, यह सैलाब भाजपा की विफलताओं का है इसलिये अब निश्चित दोहरे चरित्रवाली भाजपा सरकार को बदलकर कांग्रेस को लाना ही होंगा। वर्तमान सरकार किसानों के शोषण की सरकार, झूठो की सरकार,महिलाओं पर अत्याचार की सरकार है, नोजवानों के रोजगार को बेचने वाली सरकार है इसलिए जन आशीर्वाद में ऐसी सरकार के मुखिया के आपके विदाई का आशीर्वाद दीजिये।
सभा को सम्बोधित करते हुए युका के प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चौधरी ने भाजपा पर कई सीधे प्रहार किए उन्होंने केंद्र सरकार को रँगा-बिल्ला की सरकार तक कह दिया वे यही चुप नही रहे उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया शोले के गब्बर सिंह है और उनके मंत्री कालिया और सांभा जैसे डाकू है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था लेकिन आज वह नारा बदल गया है आज सीमा पर बेवजह सैनिक मर रहे है, खेत मे किसान तंगहाली और खराब फसल के कारण आत्म हत्याएं कर रहे है तो बेरोजगारी से परेशान नोजवान घर मे आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रतिनिधित्व की बात करते हुए कहा की परिवर्तन होने पर कांग्रेस की सरकार बनने पर वे किसान का कर्जा 10 दिन में माफ करवाएंगे, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान दिलाएंगे। देश की राजनीति पर व्यंग करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश को हिन्दू-मुसलमान से खतरा नही है आज देश को इन पर राजनीति करने वालों से खतरा है। ये सरकार रामराज्य को भूल गई, ये सरकार कालाधन भूल गई, इस सरकार ने तो व्यापम जैसा घोटाला कर के नोजवानों की नोकरियाँ तक बेच खाई है।

इसलिए आप देश और प्रदेश में परिवर्तन का शंखनाद आज आजाद और मामा बालेश्वर दयाल जैसे शहीद क्रांतिकारियों की भूमि से कर दो। उनके उदबोधन का जोश और शैली ने पूरी सभा को आंदोलित कर दिया। आमसभा को जिले के स्थानीय नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

स्थानीय नेताओं ने सम्बोधित किया 

जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर ने कहा कि युवाओं को एक होकर भाजपा को उखाड़ फेंकना है। 15 वर्षो से भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान हो गया है उन्हें एक जुट होकर सत्ता से बेदखल करना है।
पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज युवा ही जनशक्ति का पर्याय है। युवा कांग्रेस की बागड़ोर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दी, प्रदेश में। भी युवाओं को आगे लाये है और जिले में भी डॉ. विक्रान्त भूरिया को कमान दी है। आज सभी युवाओ को संकल्प लेना है कि कांग्रेस को मजबूत बनाते हुए भाजपा के कुशासन के प्रति जोश दिखाते हुए उसे बाहर करना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने प्रदेश के शिवराजसिंह चौहान को नकली मामा बताते हुए युवाओं से कहा कि ऐसे नकली मामा से सावधान होजाओ, पेट और पेटी भरो मामा वाला मामा है। आज सभी बेरोजगार होकर परेशान हो गए है इसलिए बदलाव लाना है कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना और करवाना है जिससे प्रदेश में परिवर्तन की लहर शुरू हो जाए और हर किसान, हर युवा हर वर्ग खुशहाल जिंदगी बसर करे।
अलीराजपुर – झाबुआ जिला प्रभारी मथुरादत्त जोशी ने युवाओं से कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पूरा म.प्र. आज परिवर्तन चाहता है और नोजवानो के शोषण और बेरोजगारी में प्रदेश के युवाओं ने भाजपा सरकार को बदलने की कसम खाई है। भाजपा सरकार घोटाले की सरकार है, प्रतिभाशाली युवाओं को दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर कर दिया है। किसानों को गोली मारने का उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का काम किया है, महिलाओं के शोषण का बलात्कारियो के आरक्षण का काम इस सरकार ने किया है। ऐसी झूठ बोलने वाली ठगौरी सरकार को बदलना है, युवाओ से आवहान है की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाओ आप सत्ता बदलो हम व्यवस्थाएं बदल देंगे।
अजीत बौरासी कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि देश मे जुमलेबाज नरेन्द्रमोदी की सरकार की सरकार है तो प्रदेश में नकली मामा की सरकार है। आज देश झूठ से परेशान है पूरा देश घोटाले और भ्रष्टाचार का राज है, विकास की सरकार नही विनाशकारी यह सरकार हर आंदोलन के बाद ही जागती है। आने वाले समय मे म.प्र. से प्रदेश का ही नही देश में भी तख्ता पलटने की शुरुआत होने वाली है। आने वाले 3 महीने में हम आधी रोटी खाएंगे लेकिन कांग्रेस को लाएंगे।

आज आंदोलन की आग झाबुआ-निमाड़ ओर इंदौर से उठ कर दिल्ली पहुँच चुकी है। ये लड़ाई ये आंदोलन सभी वर्ग सभी समुदाय की है, ये लड़ाई परिवर्तन की है।
आमसभा में राजेश गेंदाल डामोर ने सभी अतिथियों का शब्दो के माध्यम से स्वागत कीया, आमसभा को प्रदेश सह प्रभारी दीपक चोटीवाला, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीष बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रविरसिंह ने भी सभा को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस विधानसभा पेटलावद अध्यक्ष महेन्द्रप्रताप सिंह एव पार्टी प्रवक्ता विकास रावत ने किया एवं ने एवं आईटी सेल जिलाध्यक्ष समीउल्ला खान ने आभार माना।

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. विक्रान्त भूरिया के आहवान पर विशाल युवा आक्रोश रैली में ये दिग्गज रहे उपस्थित
युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चौधरी, प्रदेश प्रभारी राजा भैया पंवार, सह प्रभारी दीपक चोटीवाला, कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष अजित बोरसी, प्रदेश प्रभारी भैय्याजी पंवार, कांग्रेस कमेटी जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका,, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष आशीष भूरिया, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, प्रदेश सचिव मनीष बघेल, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र धामन, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, आदिवासी विकास परिषद जिलाध्यक्ष जसवंतसिंह भाभर, नगर परिषद पूर्वाध्यक्ष राजेश डामोर, पूर्व विधायक वालसिंग मैडा़, जेवियर मैडा़, यामीन शेख, कैलाश डामोर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, साबिर फिटवेल, अविनाश डोडियार, विजय भाबर, एनएसयूआई अध्यक्ष विनय भाबर, पूर्व जनपद अध्यक्ष चैनसिंह डामोर,नंदलाल मैढ़, कालूसिंह नलवाया, गुलामकादर खान, रमेश भटेवरा के अलावा कांग्रेस के सभी पार्षद आनंद चौहान,असगर पटवारी,काऊ जैन, जिला कामगार कांग्रेस अध्यक्ष कादर शेख, पारसिंग डिंडोर, सरपंच दीपक बिलवाल, रालु वसुनिया, जयसिंह वसुनिया, शंकर डामोर, दिलीप भूरिया, रसुल भाबोर, कमलेश पटेल, संतु पारगी, राकेश पाठक, कमलेश सोनी, मिट्ठूसिंह गणावा, सुधीर भाबोर, युकां अध्यक्ष विक्की डोडियार, मोइनुद्दीन खान, महेंद्र नागर, देवा डामोर, चतुर खोखर, शंभूसिंह डामोर, हवा खड़िया, दिलीप डामोर, चेंनसिग मुणिया, प्रताप डामोर, उदयसिंह डामोर, श्रीमंत अरोड़ा, रूसमाल मैडा, ओमप्रकाश कटारा, सुनील चरपोटा, आशीष कटारा आदि झाबुआ जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट जावेद ख़ान झाबुआ