प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के चौथे राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी युद्धस्तर पर

मुंबई। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स” का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह आगामी 12 सितंबर 2026, शनिवार को मुंबई में आयोजित होगा।संगठन की स्थापना के आठवें वर्ष में होने वाले इस अधिवेशन में देशभर से हजारों पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है।

 

अटल स्मृति उद्यान में होगा “पत्रकार महाकुंभ”

संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं अधिवेशन आयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह अधिवेशन अटल स्मृति उद्यान, बोरीवली वेस्ट, मुंबई में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस भोपाल करेंगे। उन्होंने कहा, “पत्रकारों के इस महाकुंभ में संगठन के 24 राज्यों से आए प्रतिनिधियों के साथ-साथ देशभर के जमीनी स्तर पर कार्यरत क्रांतिकारी और निष्पक्ष पत्रकार शिरकत करेंगे।”

शानदार पत्रकारों को मिलेंगे 8 विशेष सम्मान

इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष दिए जाने वाले प्रमुख सम्मान:

1. मणिकर्णिका अवॉर्ड

2. राष्ट्र माणिक सम्मान

3. समाज भूषण सम्मान

4. प्राइड ऑफ इंडिया सम्मान

5. भारत भूषण सम्मान

6. इंदिरा प्रियदर्शिनी अवॉर्ड

7. भागवत प्रसाद स्मृति सम्मान

8. भारत भूषण सम्मान

 

एजेंडे में 4 बड़े मुद्दे

अधिवेशन के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक* भी होगी। बैठक में निम्न विषयों पर मंथन होगा:

1. निष्पक्ष पत्रकारिता का संरक्षण, संवर्धन और उत्थान

2. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को संवैधानिक दर्जा* दिलाने के प्रयासों की समीक्षा

3. पत्रकारों की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े प्रस्ताव

4. राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन

श्रीमती शशि दीप ने सभी पत्रकार साथियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस अधिवेशन को सफल बनाएं।