विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर विचार गोष्ठी संपन्न एवं पत्रकारों का हुआ सम्मान
प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर यह वेब सेमिनार सकारात्मक परिवर्तन के लिए एक सराहनीय प्रयास: डॉ विनय पाठक
****************************
मुंबई। देश भर में जिस तरह से पत्रकारों पर हमले, सच लिखने, बोलने वाले पत्रकारों पर मुकदमें दर्ज होना अब आम हो गया है व बिकाऊ मीडिया हावी होता जा रहा है ऐसे में पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संघठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा प्रेस स्वतंत्रता दिवस 03मई 2026 के उपलक्ष्य में एक ऑनलाइन गूगल मीट पटल द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय “वर्तमान सन्दर्भ में निष्पक्ष पत्रकारिता और हमारी भूमिका” पर देश भर के प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। इस महत्वपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस जी, मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष थावे विश्वविद्यालय गोपालगंज के कुलपति डॉ विनय कुमार पाठक, तथा विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर विश्व कीर्ति धारक साहित्यकार/पत्रकार डॉ. राकेश छोकर, सहारनपुर/दिल्ली, डॉ राकेश कुमार आर्य संपादक – उगता भारत
प्रखर वक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ग्रेटर नोएडा एवं डॉ हरि सिंह पाल महामंत्री नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली विराजमान रहे। कार्यक्रम का संयोजन संचालन लेखिका शशि दीप मुंबई ने किया। गोष्ठी में शामिल होने वाले पत्रकार दुष्यंत पंचोली राजगढ़, डॉ प्रीति प्रसाद (बिलासपुर), अनुपम श्रीवास्तव (लखनऊ) रियाज खान (राजस्थान), सुनील वर्मा अकोदिया, भारती माख कच्छ गुजरात, मीर मोहम्मद अली हैदराबाद तेलंगाना, मोहम्मद शिराज करीमनगर तेलंगाना, डॉ संगीता सिंह बनाफर (बिलासपुर) ज़हीर उद्दीन शेख़, उज्जैन श्री बिल्लू यादव कालावाली हरियाणा, नेहा नीमा, दिल्ली, अर्पिता दास कोलकाता, अर्चना पांडे भिलाई, काशीनाथ साहू बैतूल, सोनू कुमार पटना, अकरम खान एवं अफ़सर खान बेतूल और भी अनेकों पत्रकारों की उपस्थिति रही और गोष्ठी के विषय में बहुमूल्य विचार रखे।
इसी के साथ इस वर्ष प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार भूषण सम्मान से मुईन अख्तर खान हरदा, सैयद रिजवान अली धार, डॉक्टर प्रीति प्रसाद बिलासपुर छग, खेमराज चौरसिया छतरपुर, शुभोधुति कुमार मंडल उत्तराखंड, बिल्लू राम यादव हरियाणा, डॉक्टर नेहा गुप्ता राजनांदगांव छत्तीसगढ़ सम्मानित हुए तथा
इस वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले क्रांतिकारी पत्रकारों मोहम्मद आसिफ लंघा बैतूल, तनुज सरकार पखांजूर छग, तुलसी अनिल मिश्रा गुजरात, राजेंद्र देवड़ा धार, जुबेर निजामी आलीराजपुर, सम्पत आनंद राव जाधव सांगली महाराष्ट्र, जहीर उद्दीन शेख उज्जैन, दुष्यंत पंचोली राजगढ़, को भी विशेष सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी आगंतुकों ने संगठन व शशि दीप को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए बधाई दी और देश हित में सराहनीय पहल बताया।







