दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत द्वारा अधिशासित गुरु द्रोणाचार्य विद्यापीठ भारत द्वारा समाजसेवा, विद्या एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिल्ली की जानी मानी महिला अधिवक्ता, समाजसेविका तथा गैर अनुदान प्राप्त संस्था हमारा मिशन डिग्निटी की अध्यक्षा श्रीमती नीना गोयल दिल्ली को संगठन द्वारा इस वर्ष का विद्या भूषण सम्मान प्रदान किया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने एक छोटे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में श्रीमती नीना गोयल दिल्ली को गुरु द्रोणाचार्य विद्यापीठ भारत द्वारा प्रदत्त विद्या भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।