बैतूल ।पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत” के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट द्वारा मध्य प्रदेश इकाई के लिए प्रदेश महामंत्रीगणों के नामों की घोषणा की।जिसमें मुल्ताई बैतूल के क्रांतिकारी पत्रकार श्री अफसर खान को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई के अनुसार मध्य प्रदेश इकाई में प्रदेश महामंत्रीगण में मोहम्मद अफसर खान के अलावा श्री तरूण सिलावट,पिपरिया – नर्मदापुरम,श्री जहीर उददीन शेख उज्जैन,श्री राजेन्द्र योगी बागली – देवास, श्री अशोक सोनी रायसेन,श्री विष्णूप्रताप सिंह परिहार शहडोल,श्री मोहम्मद इकबाल पिपरई- अशोकनगर, श्री सुनील वर्मा अकोदिया- शाजापुर को भी प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।मोहम्मद अफसर खान को मध्यप्रदेश संगठन महामंत्री बनाएं जाने पर बैतूल जिले में हर्ष का माहौल है।उनको जिम्मेदारी मिलने पर संगठन की बैतूल इकाई जिलाध्यक्ष इरशाद खान,आमला अध्यक्ष मो. आसिफ लंघा मुलताई अध्यक्ष राजेश खड़से सहित वरिष्ठ पत्रकार नईम मामू,मोहन प्रजापति, नितिन अग्रवाल, मुकेश गायकवाड़,संतोष प्रजापति,काशीनाथ साहू,रहमत अली,लीलाधर नारद,विशाल भौरासे, कमलेश उइके नें बधाई शुभकामनायें प्रेषित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट सहित राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई के प्रति आभार व्यक्त किया गया।







