दूषित पानी पीने से हुई मौतों पर बदजुबान मंत्री बयान के खिलाफ पत्रकार जगत में असंतोष
प्रेस क्लब का वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने जारी किया निंदा प्रस्ताव
मुंबई।मध्यप्रदेश का इंदौर इन दिनों देशभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। देश के इस सबसे स्वच्छ शहर में पेयजल के रूप में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा था। इससे अब तक 16 मौतें हो चुकी हैं और डेढ़ सौ से ज्यादा प्रभावित अस्पताल में हैं। लोगों की जान लेेनेवाली यह कारगुजारी इंदौर नगर निगम की है। इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों पर लाख सरकार खोखले दावे करे लेकिन उसकी गूंज दिल्ली तक पहुंच चुकी है।आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने स्वत:संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश सरकार से जवाब तलब किया है। वही सत्ताधारी दल भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सहित अन्य वरिष्ठ मंत्री,विधायक और नेता भी इस घटना से आहत होकर खुलकर बयान जारी कर रहे हैं। ऐसे में मोहन यादव सरकार की भूमिका पर सवालिया निशान लग रहे हैं । इसी बीच इस घटना पर एक नेशनल चैनल के वरिष्ठ पत्रकार द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से लिए सवाल पर उनके द्वारा की गई बदजुबानी आज पूरे देश में सत्ताधारी भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को उजागर कर रही है ।वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने आज राजधानी भोपाल में मंत्री और सरकार के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोला।इंदौर में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी ने भाजपा सरकार की उदासीनता को उजागर कर दिया।
नेशनल चैनल के वरिष्ठ पत्रकार द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से लिए सवाल पर उनके द्वारा की गई बदजुबानी पर प्रदेश भर के पत्रकारों में भी रोष व्याप्त है। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत की राष्ट्रीय कमेटी ने एक ऑनलाइन बैठक में इस विषय पर चर्चा उपरांत निंदा प्रस्ताव पारित किया और मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय से नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट,डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाकिर मलिक गुजरात,महिला विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती नीना गोयल दिल्ली,राष्ट्रीय संगठन सचिव मुईन अख्तर खान हरदा, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती रेखा सोलंकी इंदौर,राष्ट्रीय सचिव मीर मोहम्मद अली हैदराबाद,राष्ट्रीय सचिव बिल्लू यादव हरियाणा,डिजिटल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील योगी सहित अन्य सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा एकमत होकर महामहिम राज्यपाल महोदय से नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।संगठन ने एक स्वर में कहा की अपनी नाकामी को छिपाने के लिए अफसरों पर गाज गिराने से सरकार जिम्मेदारी से भागना का प्रयास कर रही है।संगठन के मध्य प्रदेश इकाई के क्रांतिकारी पत्रकारों डी एल चौहान ,अरविंद सिंह लोधी ,मनोज जोशी ,अनिल धोसरीया, बैतूल इकाई अध्यक्ष इरशाद खान बैतूल आदि ने भी महामहिम राज्यपाल महोदय से नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की गई बदजुबानी को अमर्यादित करार दिया।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार जिस प्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता का दोहन कर रही है वह निंदनीय है। मंत्री ,विधायकों सहित भाजपा नेताओं द्वारा लोकतंत के चौथे स्तंभ पत्रकारिता पर किए जा रहे प्रहार आज देश भर में प्रचारित हैं।प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होना वर्तमान समय की आवश्यकता है,सरकार का उदासीन व्यवहार निंदनीय है।







