मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत की पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा आगामी 16अक्टूबर 2025को कोलकाता में प्रादेशिक सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें विधि व्यवसायियों,पत्रकारों,समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत की राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा आगामी 16अक्टूबर 2025को कोलकाता में प्रादेशिक सम्मेलन की आयोजिका संगठन की राष्ट्रीय संगठन सचिव श्रीमती शाश्वती दास द्वारा आयोजित इस समारोह में पश्चिम बंगाल प्रदेश के क्रांतिकारी पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।