छत्तीसगढ़ से डॉ विनय कुमार पाठक को मिला दादा साहब फाल्के परिवार काफ अवार्ड

बिलासपुर। फिल्म जगत के पितामह दादा साहब फाल्के की 155वीं जयंती वर्ष के अवसर पर इस वर्ष भी कृष्णा आर्ट फिल्म द्वारा परिवार KAF अवार्ड 2025 का आयोजन दिनांक 30अप्रैल 2025को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स तथा ईश्वरा लाइफ साइंसेस मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में फिल्म सिटी दादा साहब फाल्के चित्र नगरी गोरेगांव ईस्ट मुंबई में सम्पन्न हुआ।

आयोजन समिति की महामंत्री एवं आयोजक शशि दीप मुंबई द्वारा दी गई जानकारी अनुसार हर वर्ष दादा साहब फाल्के की जयंती तथा पुण्यतिथि पर फिल्म निर्माता निर्देशक रविन्द्र अरोरा द्वारा विशाल आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष रविन्द्र अरोरा के आकस्मिक निधन के पश्चात उनके शुभचिंतकों द्वारा उनके द्वारा आरंभ किए गए इस महान कार्य को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया। जिसमें मानवता वादी सुधीर तारे (विश्व शांति दूत), प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस द्वारा गठित ज्यूरी कमेटी द्वारा देश भर से चयनित 22 विभूतियों को इस वर्ष के परिवार KAF अवॉर्ड 2025 से नवाजा गया। जिसमें छत्तीसगढ़ से राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष थावे विश्वविद्यालय गोपालगंज के कुलपति डॉ विनय कुमार पाठक को उनके द्वारा साहित्य, समाज, देश व विश्व स्तर में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दादा साहब फाल्के की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित करने से हुआ उसके पश्चात दादा साहेब फाल्के जी के नाती चंद्र शेखर पुसालकर और श्रीमती मृदुला पुसालकर, शशि दीप तथा डॉ प्रफुल्ल अगावने, के कर कमलों से सभी चयनित विभूतियों को “परिवार काफ अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। चयनित हस्तियों में चार पी एच डी धारी डॉ रामदास आबणे का विशेष अभिनन्दन किया गया।