अनुपपुर से वेद शर्मा की रिपोर्ट 

अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर में एक बार फिर गुटबाजी देखने को मिली, जहां जनपद पुष्पराजगढ़ के उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पांडेय को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा १७ अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया था, जिसकी खबर लगते ही जिला कांग्रेस द्वारा संतोष कुमार पांडेय को बधाई देने का तांता लगा हुआ था कि वहीं अगले दिन २४ घंटे के अंदर १८ अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अगले आदेश में संतोष कुमार पांडेय के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष के आदेश को स्थगित कर दिया।

स्थगन आदेश से कार्यकर्ताओं में निराशा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा १७ अगस्त को संतोष कुमार पांडेय को जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया था, जिसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके अनूपपुर आगमन की तैयारियों उत्साह के साथ जुटे देखे गए। वहीं १८ अगस्त को ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संतोष पांडेय के जिला कार्यवाहक के आदेश को स्थगित करने पर अब निराशा देखी जा रही है।
कांग्रेस में फिर शुरू हुई गुटबाजी
जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर में कई गुटबाजी सुर्खियों में रहा है। जिसमें एक गुट पूर्व मंत्री व विधायक बिसाहूलाल लाल सिंह, दूसरा गुट पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को तीसरा गुट कोतमा विधायक मनोज अग्रवाल का गुट जिले में हमेशा से सुर्खियों में रहा है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चौथा गुट अखिलेश सिंह  का सामने आया जिन्होने विश्वनाथ सिंह को अनूपपुर विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने के लिए ऐडी चोटी एक किए हुए है।