कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह-2024 का 25 फ़रवरी 2024 को दिल्ली में होगा आयोजन

साहित्य के क्षेत्र में शशि दीप मुंबई और पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टर सैयद खालिद कैस का हुआ चयन

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर, राजस्थान द्वारा आयोजित कबीर कोहिनूर सम्मान-2024 के लिए संस्था द्वारा देश विदेश से आए हजारों आवेदनों में से सम्पूर्ण भारत से कबीर कोहिनूर सम्मान- 2024 हेतु चयनित 100 असाधारण व्यक्तियों की सूची गत दिनों घोषित की। कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह-2024 का आयोजन 25 फ़रवरी 2024 को डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हॉल, जनपथ रोड, नई दिल्ली, भारत में होगा।

संस्था के सर्वोच्च सम्मान “भामा शाह “सम्मान के लिए इस वर्ष महंत श्री नरेंद्र दास जी साहेब नई दिल्ली सहित श्री इंद्रजीत शर्मा अमेरिका का चयन हुआ है। अन्य सम्मान क्षेत्र
समाज सेवा सम्मान के लिए 14,पर्यावरण संरक्षण के लिए 5,संगीत तथा गीतकार 2,नशा मुक्ति 3, नेतृत्व कर्ता श्रीमती शकुंतला टेलर राजस्थान का चयन हुआ है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में देश भर से आए आवेदन पत्रों में कुल 5 का चयन हुआ है। इस वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने के लिए भोपाल मध्य प्रदेश के मीडिया पर्सन तथा राष्ट्रीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस का चयन हुआ है।
संस्था द्वारा सम्मान क्षेत्र भारतीय कला /संस्कृति 2,लोक नाट्य 4,गौ सेवा 4, तकनीक नवाचार 2, वरिष्ठ कवि कवियत्री 6 सहित ज्योतिष शास्त्री नंदलाल मणि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश का चयन हुआ है। चित्रकारिता के क्षेत्र में मनीष कुमार महतो झारखंड तथा अबुल कलाम आजाद उत्तर प्रदेश ,बाल साहित्यकार श्रीमती शमा परवीन उत्तर प्रदेश का चयन हुआ है।
उत्कृष्ठ शिक्षा सेवा के क्षेत्र में 11 का चयन किया गया है।
साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए विश्व साहित्य सद्भाव परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शशि दीप मुंबई सहित 22 वरिष्ठ साहित्यकारों का चयन हुआ है।
संस्था द्वारा अन्य क्षेत्र राष्ट्र हित में अन्य विशिष्ट सेवा में 7 का चयन हुआ है। फिल्म अभिनेता सत्य प्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश,चिकित्सा सेवा डॉक्टर विनय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश तथा श्रीमती शबनम खातून झारखंड के अलावा आदिवासी /जनजाति प्रोत्साहन कार्य 5 का चयन कबीर कोहिनूर सम्मान-2024 के लिए हुआ है।