शशि दीप मुंबई को मिलेगा नेशनल यूनिटी अवार्ड
दिल्ली। जानी मानी द्विभाषी लेखिका, अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर, समाज सेवी तथा न्यूज हंट मीडिया एंड पब्लिकेशन की प्रबंध निदेशक श्रीमति शशि दीप मुंबई को समाज के प्रति उनके अदम्य योगदान के फलस्वरूप संगम अकादमी कोटा राजस्थान द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में देश का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान नेशनल यूनिटी अवार्ड से नवाजा गया।
ज्ञात हो कि श्रीमति शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र की जानी-मानी समाजसेविका के साथ-साथ पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय संगठन महासचिव के अलावा विश्व साहित्य सद्भाव परिषद की राष्ट्रीय संयोजक हैं तथा साहित्य, लेखन तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन कर रही हैं।
श्रीमति शशि दीप मुंबई को नेशनल यूनिटी अवार्ड मिलने पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की नेक शुभकामनाएं।

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक