रामानुज भट्टर को मिला राष्ट्रीय सचिव का दायित्व,राजेंद्र माने बनाए गए प्रदेश संयोजक महाराष्ट्र इकाई

मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवम कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट की सहमति से आज महाराष्ट्र प्रदेश में संगठन के मूल उद्देश्य के अनुपालन में अभियान चलाने के लिए महाराष्ट्र राज्य की दो अहम शख्सियतों को संगठन में स्थान दिया गया।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा आज एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में महाराष्ट्र के वरिष्ठ पत्रकार श्री रामानुज भट्टर को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी देते हुए मनोनयन आदेश सौंपा।
उसी प्रकार मुंबई संध्या समाचार पत्र के संपादक वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेंद्र माने को आगामी आदेश तक प्रदेश संयोजक महाराष्ट्र इकाई का दायित्व सौंपा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रीति प्रसाद छग मौजूद रही। जिनका श्री राजेंद्र माने तथा श्री रामानुज भट्टर ने पुष्प गुच्छ से स्वागत सत्कार किया।