ऑपरेशन प्रहार में बागली पुलिस को मिला 3 लाख ₹50000 का गांजा
सुनील योगी
बागली – नवागत थाना प्रभारी वी डि वीरा के कमान संभालते ही मिल गई बड़ी सफलता ऑपरेशन प्रहार के तहत शनिवार को मूवी पुलिस कार्रवाई में आदिवासी बाहुल्य ग्राम गुवाडी कार्रवाई के बाद जप्त किया गया 35 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ, जिसका अंतरराष्ट्रीय मूल्य 3 लाख ₹50000 है। इस मामले में बागली थाना प्रभारी वी डी विरा ने बताया कि विगत कुछ दिनों पूर्व पुलिस( कप्तान) अधीक्षक देवास के मार्गदर्शन में एवं बागली एसडीओपी की देखरेख में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसके तहत रात्रि गश्त और मुखबिरी का दायरा बढ़ाते हुए अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। विगत 15 दिनों में कई छोटे बड़े मामलों में अपराधियों को धर दबोचा है। शनिवार को मिली मुखबिरी जानकारी के अनुसार संबंधित आरोपी के भूस्वामी बाड़े से उक्त अवैध मादक पदार्थ की जब्ती की गई, अवैध मादक पदार्थ में शामिल जप्त किया गया गांजा अलग-अलग कपड़े की बनी पोटली में बंधा हुआ था। साथ में लगातार हुई अगली कार्रवाई में यहीं पर खेत में लगे गांजे के पौधे भी बरामद किए गए। शुद्ध रूप से मिले गांजे का वजन 35 किलो बताया गया है। बागली पुलिस का कहना है कि संभवत बागली में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब तो हुआ है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी सुरेश पिता पहाड़ सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी गुवाडी को आरंभिक पूछताछ के बाद बागली न्यायालय प्रस्तुत किया जहां से न्यायालय द्वारा जेल पहुंचा दिया गया है। इस ऑपरेशन में सब इस्पेक्टर लोकेश सिंह कुशवाह उप निरीक्षक सोनिया धाकड़, उपेंद्र नाहर, धर्मेंद्र राजपूत, मुकेश रावत, देवी सिंह निनामा, ज्ञानेंद्र कुमार, भूपेश बर्मन, आशीष मकवाना, आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस घटना को लेकर दिनभर थाने पर राजनेताओं के फोन आरोपियों के पक्ष में आते रहे लेकिन थाना प्रभारी ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक