राजेंदर करनाल की रिपोर्ट,,

करनाल 14 फरवरी, 
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने करनाल दौरे के दौरान मंगलवार को स्थानीय गाला डिवेंचर में आयोजित कार्यक्रम में करनाल लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गृह मंत्री ने वर्ष 2024 के आम चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने पिछले 9 वर्षों के दौरान देश व प्रदेश में जो अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए हैं उनको जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार की भूरी-भूरी प्रशंसा की और प्रदेश सरकार की अनेक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि करनाल जिला हरियाणा का सबसे पुराना जिला है और यहां के बासमती चावल न केवल भारत बल्कि विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि करनाल किसानों का गढ़ है और मुझे ज्ञात हुआ है कि पिछले लोकसभा के चुनाव में 70 प्रतिशत मत लोकसभा क्षेत्र में करनाल से भारतीय जनता पार्टी को मिला है, जिसकी मैं बहुत सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हमें पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कर्तव्य है कि वह देश की संस्कृति को बचाए, भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी बने। इसलिए हमें अभी से यह प्रयास और मेहनत करनी होगी कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हम सभी हरियाणा की 10 सीटों पर विजय हो और ऐसा करके हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।
गृह मंत्री ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी ने तीन तलाक जैसी प्रथा को समाप्त कर एक सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब तबके को ऊपर उठाने के लिए अंत्योदय योजना के माध्यम से गरीबों को 7 करोड़ पक्के मकान, बिजली, गैस, पीने का पानी, स्वास्थ्य, निजी शौचालय बनवाए बनवाए हैं। आज विश्व में किसी भी देश में यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसकी समस्या के समाधान के लिए वह देश हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ देखता है।
बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करनाल दौरे को लेकर आभार प्रकट किया और कहा कि गृह मंत्री ने सरकारी कार्यक्रमों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के अनुरोध को भी सहजता से स्वीकार किया है। उसी का परिणाम है कि आज करनाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के इतने बड़े हुजूम को गृह मंत्री से रूबरू होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि एक प्रसन्नता का विषय हम सभी के लिए है कि हरियाणा पुलिस का आज गौरव का दिन है राष्ट्रपति सम्मान के साथ किसी प्रदेश की 25 वर्ष की पुलिस की कार्य क्षमता को देखकर एक सम्मान देने की परंपरा है। अभी तक यह सम्मान देश के 9 राज्यों के पास था और अब हरियाणा उसमें 10वां राज्य जुड़ गया है। इसी प्रकार दूसरा कार्यक्रम सहकारिता विभाग का है। इसमें सहकारिता की भागेदारी कैसे बड़े, कैसे देश और प्रदेश में सहकारिता को मजबूती मिले। इसको लेकर केन्द्र सरकार ने जो योजनाएं दी है उनसे आज का यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी ने जो कमाल किये है, जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए समाप्त कर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को एक सच्ची श्रद्धांजलि दी है। अब कश्मीर तरक्की की ओर बढ़ रहा है। इसी प्रकार अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में किसी ने काम नहीं किया, हमारी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर एक ऐतिहासिक कार्य किया है और यह हमारा सौभाग्य है कि यह काम हमारी सरकार के कार्यकाल में हुआ है। इस देश को आतंकवाद, नक्सलवाद जिस प्रकार देश को प्रभावित करता था, एक भय बना रहता था, इस देश के टुकड़े करने वाले कभी आगे ना बढ़ जाए, लेकिन वर्ष 2014 के बाद देश आश्वस्त हो गया है कि इस देश का कोई बाल बांका नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता आपसे प्रेरणा लेकर के आपके आह्वान पर एकदम तैयार खड़ा है।  आगे आने वाले समय में 2024 में चुनाव चाहे वह लोकसभा का चुनाव होगा या विधानसभा का चुनाव होगा, हर कार्यकर्ता मोदी जी की योजनाएं उनको बूथ के लेवल पर व पन्ना प्रमुख तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है। हरियाणा सरकार के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की, जिनका उनको सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ होगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. धनखड़ ने कहा कि आज देश में आतंकवाद पर अंकुश लगा है और कहीं भी कोई दंगा नहीं है, यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह के प्रयासों से संभव हो पाया है। मुझे हमारे गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए खुशी का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह इलाका गीता की भूमि का है, यहां प्राचीन ज्ञान है या देश के सबसे अच्छे पहलवान है। यहां देश की सबसे अच्छी किसानी हैं और यहां देश का सबसे अच्छा जवान है, जोकि हम आभारी है।
उन्होंने कहा कि अभी आपने जिस प्रकार से वीरों का सम्मान किया है, वीरों का स्वागत किया है पुलवामा के वीरों को याद करना आज के दिन के लिए महत्वपूर्ण है सुषमा जी को भी भावपूर्ण तरीके से याद करना उनका जन्मदिन है उसके लिए भी महत्वपूर्ण है जैसे इसी समय इस मौके पर उपस्थित हमारे मुख्यमंत्री मंत्रीगण सांसद और सभी विधायक गण और सामने उपस्थित शक्ति केंद्र के सभी प्रमुख और उनके पालक है। यह कार्यकर्ता इस काम में लगे हैं कि 6 अप्रैल तक चार लाख पन्ना प्रमुख तैयार करके पुष्टि करके और उनकी कार्यशाला करके और 5 लाख घरों में 6 अप्रैल को एक समय प्रात 9: 00 बजे एक साथ झंडा फहराएंगे, इस मिशन के साथ काम कर रहे हैं, 50 प्रतिशत काम वो अपना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 3 विधानसभाओं के साढ़े 3 हजार से 4 हजार पन्ना प्रमुख के साथ कार्यशाला हो चुकी है, औरों पर काम जारी है, जो नेतृत्व आपके नेतृत्व में जिस प्रकार से संगठन बढ़े चलो का मंत्र आपने दिया उसी पर हरियाणा है।
इस मौके पर सांसद संजय भाटिया ने केंद्रीय गृह मंत्री जी का उनके संसदीय क्षेत्र में पंहूचने पर स्वागत करते हुए कहा कि आज हमारे गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन से नई ऊर्जा मिलेगी। इस ऊर्जा का प्रयोग हम अपने अपने क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए प्रयोग करेंगे। आज हम सब कार्यकर्ताओं के लिए संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लेने का दिन है। हम सब संकल्प लेंगे कि 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, सांसद संजय भाटिया, राज्य सभा सांसद कृष्ण पंवार, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक पानीपत शहरी प्रमोद विज, विधायक पानीपत ग्रामीण महीपाल ढांडा, भाजपा जिलाध्यक्ष करनाल योगेन्द्र राणा, जिलाध्यक्ष पानीपत अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, संगठन महामंत्री हरियाणा रविन्द्र राजू, जिला प्रभारी करनाल दीपक शर्मा,मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, मुख्यमंत्री मीडिया कॉरडीनेटर जगमोहन आनंद,पूर्व विधायक स बक्शीश सिंह, भगवान दास कबीरपंथी,जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार सहित अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।