विचारक, द्विभाषी लेखिका, पत्रकार, समाजसेवी श्रीमती शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र, मीडिया एक्सीलेंस 2022 अवार्ड से सम्मानित हुई

आज सहारा फाउंडेशन तथा डॉक्टर हकीम शाह यूनिक फार्मा के संयुक्त तत्वाधान में मेयर हाल जुहू लेन अंधेरी वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र में हेल्थ एंड मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड 2022 का आयोजन हुआ। जिसमें फिल्मी जगत, पत्रकारिता जगत तथा हेल्थ सहित अन्य क्षेत्रों से दिग्गज कलाकार, पत्रकार तथा जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

 

इस अवसर पर हेल्थ, मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने वाली सैकड़ों हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक हकीम इलियास भाई शाह द्वारा फिल्मी दुनिया की सैकड़ों हस्तियों की मौजूदगी में मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए द्विभाषी लेखिका, पत्रकार, ब्लॉगर श्रीमती शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र को मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया।

गौर तलब हो कि श्रीमती शशि दीप सामाजिक कार्यकर्ता, लेखिका, साहित्यकार, पत्रकार सहित पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की राष्ट्रीय सचिव सहित सांस्कृतिक विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका भी हैं। तथा कई समाचार चैनलों में महत्त्वपूर्ण पदों पर आसीन भी हैं।