भाजपा ने देश को धर्म ,जाति की दूषित राजनीति मै बाँटा

नफ़रत की राजनीति को खत्म करना ही भारत जोड़ो यात्रा का मक़सद, नसीमुद्दीन सिद्दीकी

 

अमरोहा/ब्रजघाट। जनपद भारत जोड़ो यात्रा निकालने से पूर्व प्रातः 9 बजे प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री पश्चिम प्रांत कांग्रेस के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा के सभी यात्रियों के साथ पतित पावनी मोक्ष दायनी गंगा मैय्या के ब्रजघाट धाम पर गंगा मैय्या की विधिविधान से पूजा अर्चना की ओर भारत जोड़ो यात्रा का शुभारम्भ भी ब्रजघाट के भगवान शिव चौक से किया* इस अवसर पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि गंगा मैय्या की पूजा अर्चना करना ही बड़े सौभाग्य की बात है आज यहाँ से यात्रा का शुभारम्भ करने मै हम अपने आपको गौरव शाली महसूस कर रहे है भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महंगाई भ्र्ष्टाचार बेरोज़गारी बिगड़ती कानून व्यवस्था किसानों की समस्या व्यापारियों की समस्याओ को प्रमुखता से उठा रहे है भाजपा ने देश के अंदर जो धर्म ओर जाति की दूषित राजनीति की है भारत जोड़ो यात्रा उसको मिटाने का काम कर रही है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है किसान युवा भारी तादाद को अपना समर्थन दे रहे है लोगो को ये आशा ओर उम्मीद है कि देश मै अमन् चैन शान्ति ओर साम्प्रदायिक सौहार्द बढ़ेगा ओर भारत तरक्की करेगा।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी व संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी शमीम अय्यूब मिथुन त्यागी जावेद चौधरी नरेन्द्र चौधरी अबू ज़र चौधरी सतीश शर्मा मैराजुल जफर जयपाल सिंह जाटव मयंक गुर्जर इरफ़ान कुरैशी नरेश भाटी दीपक मोगे चौधरी सुखराज सिंह एजाज़ अहमद हसन आतिफ़ ज़ुल्फ़िकार अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।