पिछड़ा वर्ग के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा नही लगी तो भाजपा की सरकार भी नही रहेगी :- विनोद सेन 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विनोद सेन ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है की सागर में कलश तिराहे के पास हमाओ सागर पार्क मधुकर शाह वार्ड सागर में स्वतंत्रतासंग्राम सैनानी ,पिछड़ा वर्ग के मसीहा ,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा स्थापित करने के आदेश सागर कलेक्टर ने दिऐ इस पर जब भूमिपूजन होने लगा तो सागर भाजपा के पदाधिकारीयों द्वारा विरोध किया जब विरोध हुआ तो वर्ग संघर्ष की स्थिति होने लगी तो प्रशासन ने अभी प्रतिमा नही लगेगी यह बोल कर कार्यक्रम को नही होने दिया जिसे संपूर्ण मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग व खासकर सेन समाज को ठेस लगी प्रशासन के असहयोग से सेन समाज में असंतोष उत्पन्न हो रहा है यह असंतोष जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा नही लगी तो आंदोलन करगे और हिन्दुस्तान की सबसे बडी प्रचारक कौम इस दोगली भाजपा सरकार जो एक और तो प्रतिमा लगने के आदेश देती है और दुसरी और आपनी ही पार्टी के पदाधिकारीयों के द्वारा विरोध करती है इस सरकार को सेन समाज सड़कों पर विरोध करगी और भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकने के लिए कार्य करेगी।