अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर महिलायें हुईं सम्मानित

टीकमगढ़, 08 मार्च 2022…अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज स्थानीय गुलाब गार्डन टीकमगढ़ में सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरि गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य एवं मध्यप्रदेश भारत स्काउड एवं गाईड की उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत तथा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति सदस्य श्रीमती सुशीला राजपूत ने संबंधित अधिकारियों के साथ सरस्वती मां की प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने और बेटियों ने मंच के माध्यम से अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए तथा महिलाओं द्वारा देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी, जप्रतिनिधियो तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई महिलाओं के अधिकारो से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के कल्याण एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाये जा रहे शासकीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं तथा विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 महिला जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्व-सहायतता समूह की महिलाओं, छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य वर्कर, सहित महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना अंतर्गत जिले से 61 लोन स्वीकृत किये जाकर महिला उद्यिमियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर 9 महिला उद्यमियों को शासन की विभिन्न योजनाओं में लाभ देने हेतु लोन स्वीकृति पत्र तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री बृजेश त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा टीकमगढ़ प्रिया सिंधी, सहायक संचालक श्रीमती ऋजुता चौहान सहित संबंधित महिला अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूहों की महिलायें, छात्रायें तथा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलायें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एके उपाध्याय द्वारा किया गया।

 टीकमगढ़ से ndtv18 राकेश सोनी की रिपोर्ट